ज़िला
करनाल | गेहूं बैग में ईंटें भरकर वजन बढ़ाने का खेल उजागर : कुंजपुरा मंडी में वीडियो वायरल, लाइसेंस सस्पेंड
करनाल। कुंजपुरा अनाज मंडी एक बार फिर गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियों में आ गई है। इस बार मामला गेहूं के बैग में ईंटें भरकर वजन बढ़ाने का सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मंडी प्रशासन हरकत में आया और एक आढ़ती का लाइसेंस सस्पेंड करते हुए उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। हालांकि पूरे मामले में अधिकारी खुलकर बयान देने से बचते नजर आए।
वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें काछवा स्थित हैफेड और वेयरहाउस के गोदाम के पास लोडिंग के दौरान गेहूं की बोरियों से ईंटें निकलती दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार जब मजदूर इन बोरियों को गाड़ी में लोड कर रहे थे, तब उनके सिर में ईंटें लगने से चोट भी लगी। इसके बाद मजदूरों ने इसकी शिकायत अधिकारियों को दी। जांच में कई बैगों में ईंटें भरे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया।

करनाल। गेहूं की बोरी से निकली ईंट
सूत्रों के मुताबिक इस बार कुंजपुरा मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बजाय केवल हैफेड और वेयरहाउस द्वारा खरीद की जा रही है। दोनों एजेंसियों के इंस्पेक्टर तैनात होने के बावजूद इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आने से उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में मंडी सचिव बलवान सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और संदेशों का भी कोई जवाब नहीं दिया।
कुंजपुरा मंडी पहले भी घोटालों को लेकर चर्चा में रही है। इससे पहले स्टॉक में गड़बड़ी के मामले में करीब 68 लाख रुपए मूल्य का गेहूं कम पाया गया था, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया था। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन और बाद में पुनर्गठन भी किया गया, लेकिन उस पर भी सवाल उठे थे।
ताजा मामले में फिर से मंडी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निरीक्षण प्रणाली, खरीद एजेंसियों की भूमिका और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और दोषियों पर कितनी सख्त कार्रवाई की जाती है।
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 73,97,600 रुपये की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाता में आये थे ठगी के 6.5 लाख रुपये
फरीदाबाद | टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई
फरीदाबाद | सूरजकुण्ड मेला में सुनामी झूला असेंबल करने वाला गिरफ्तार : घटनाक्रम में अब तक 6 गिरफ्तार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन