पलवल | मनीषा ने नेशनल कुश्ती में जीता गोल्ड : 61 किग्रा अंडर-17 वर्ग में किया कमाल | जिले व स्कूल का नाम किया रोशन

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा

पलवल। जीवन ज्योति स्कूल पलवल की छात्रा एवं पहलवान मनीषा ने नेशनल स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 28 अप्रैल को महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुलन, गारखेडा परिसर सूतगिरणी चौक में आयोजित हुई।

मनीषा ने 61 किलोग्राम भार वर्ग अंडर-17 में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले भी वह स्टेट लेवल प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं, जिसके आधार पर उनका चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

जीवन ज्योति स्कूल की छात्रा मनीषा बनी नेशनल चैंपियन

जीवन ज्योति स्कूल की छात्रा मनीषा बनी नेशनल चैंपियन

अपनी इस शानदार जीत के साथ मनीषा ने ग्राम सिहौल, जिला पलवल और पूरे हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेन्द्र गहलौत ने मनीषा और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मनीषा ने अपनी मेहनत और लगन से पलवल जिले को नई पहचान दिलाई है।

उन्होंने मनीषा के अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की। गहलौत ने बताया कि इंटरनेशनल ट्रायल से वापसी के बाद गांव सिहौल में मनीषा के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डिप्टी सीएमओ : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बबीता वर्मा
|
नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
नूंह। स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुनहाना-शिकरावा रोड स्थित मोहन भ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटना : चौधरी अभय सिंह चौटाला | 25 सितंबर की रैली रोक कर दिखाए सरकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ | इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि 10 जून को हरियाणा सरकार की तरफ से रैली, धरना प्रदर्शन आदि पर लगाई रोक प्रजातंत्र के खिलाफ है। पुराने वक्त में राजा महाराजा ...
Continue Reading

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending