पलवल | मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नांदेड़ साहिब की यात्रा : 5 मई को स्पेशल ट्रेन रवाना

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा
पलवल में तीर्थ यात्रा योजना को लेकर बुजुर्गों में खुशी का माहौल।
पलवल में तीर्थ यात्रा योजना को लेकर बुजुर्गों में खुशी का माहौल।

पलवल | हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को श्री नांदेड़ साहिब की निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री नांदेड साहिब जाने वाली स्पेशल ट्रेन को 5 मई को कुरुक्षेत्र जंक्शन से रवाना करेंगे। इस योजना के तहत सरकार द्वारा तीर्थ यात्रियों के रहने, खाने और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था अपने स्तर पर की जाएगी। श्री नांदेड साहिब की यात्रा को लेकर पलवल जिले में वरिष्ठ नागरिकों ने खुशी जाहिर की।

वीओ : हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे श्री नांदेड़ साहिब, अयोध्या, वाराणसी, अमृतसर, कटरा (वैष्णो देवी) और अजमेर शरीफ की सुलभ यात्रा कराई जाती है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है और हर तीन वर्ष में एक बार ही इसका लाभ लिया जा सकता है।

पात्र वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई और सरल पोर्टल पर आवेदन करने उपरांत जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया गया और आवश्यक दस्तावेज जमा कराई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह एक अच्छी पहल है,मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने पर सरकार का आभार प्रकट करते है।

पलवल के माला सिंह फार्म निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत माला सिंह फार्म गांव के कई वरिष्ठ नागरिक श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र )के दर्शन करने के लिए जा रहे है। इसलिए हम सरकार का धन्यवाद करते है,सरकार की यह अच्छी योजना है।

होडल निवासी पूरण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वह अपनी पत्नी के साथ श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन करने के लिए जा रहे है। यात्रा को लेकर खुशी है और सरकार का धन्यवाद करते है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 73,97,600 रुपये की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाता में आये थे ठगी के 6.5 लाख रुपये

धर्मेंद्र यादव
|
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 17 जून को सीतापुर, बिहार से खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलराम राठौर वासी गाँव सहसापुर जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस...
Continue Reading

फरीदाबाद | टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रशांत शर्मा, निवासी ग्राम उघनपुरा, जिला आगरा (उत्तर प्...
Continue Reading

फरीदाबाद | सूरजकुण्ड मेला में सुनामी झूला असेंबल करने वाला गिरफ्तार : घटनाक्रम में अब तक 6 गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
फरीदाबाद | पुलिस प्रवक्ता अनुसार 7 फरवरी को सुरजकुण्ड मेला में “सुनामी” झूला टूटने की दुर्घटना हुई थी। बचाव राहत कार्य के दौरान दुसरी तरफ से भी झूला टूट गया और आमजन को बचाते हुये निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending