नारनौल | समाधान शिविर में 42 शिकायतें सुनी गईं : पीपीपी और प्रॉपर्टी आईडी की समस्याएं प्रमुख

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
आमजन की समस्याएंं सुनते जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर।
आमजन की समस्याएंं सुनते जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर।

नारनौल । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में गुरुवार को नारनौल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 42 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में शिकायतों की सुनवाई करते अधिकारी

लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में शिकायतों की सुनवाई करते अधिकारी

शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में त्रुटियों और प्रॉपर्टी आईडी की तकनीकी खामियों को लेकर लोगों में खासा रोष और चिंता देखने को मिली। इसके अलावा बिजली आपूर्ति, पेयजल किल्लत और पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों पर भी संबंधित विभागों से जवाब-तलब किया गया।

समाधान शिविर में अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते नागरिक

समाधान शिविर में अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते नागरिक

सीईओ निर्मल नागर ने बताया कि जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए चंडीगढ़ या अन्य बड़े कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।

इस अवसर पर डीएमसी नगर परिषद रणवीर सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन और डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू की।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड विवाद गहराया : वीडियो वायरल, थाने में शिकायत

Array
|
अल्ट्रासाउंड को लेकर अस्पताल में हंगामा, वीडियो वायरल
अल्ट्रासाउंड को लेकर अस्पताल में हंगामा, वीडियो वायरल
नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास स्थित राव तुलाराम अस्पताल में इलाज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। नारनौल के म...
Continue Reading

नारनौल। विश्व श्रमिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : श्रमिकों को बताए अधिकार व योजनाएं

Array
|
कार्यक्रम में संबोधित करते टेकचंद यादव।
कार्यक्रम में संबोधित करते टेकचंद यादव।
नारनौल। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन के नजदीक श्रमिक कॉलोनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ...
Continue Reading

नारनौल। सिंघानिया विश्वविद्यालय करेगा एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी : WPIF ने PTFI को सौंपी जिम्मेदारी

Array
|
MoU के बाद अधिकारियों ने कैमरे के सामने समझौता पत्र प्रस्तुत किया।
MoU के बाद अधिकारियों ने कैमरे के सामने समझौता पत्र प्रस्तुत किया।
नारनौल। विश्व पैरा थ्रोबॉल महासंघ (WPIF) ने घोषणा की है कि उसने आधिकारिक तौर पर पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (PTFI) को, सिंघानिया विश्वविद्यालय के सहयोग से, प्रतिष्ठित तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2027 के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। [ca...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: