निजामपुर | कॉरिडोर लाइन पर हादसा : मालगाड़ी की चपेट में युवक की मौत

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
निजामपुर रेलवे स्टेशन के पास कॉरिडोर लाइन, जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
निजामपुर रेलवे स्टेशन के पास कॉरिडोर लाइन, जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

निजामपुर | रेलवे स्टेशन के पास कॉरिडोर लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आन से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

जीआरपी चौकी नारनौल के प्रभारी कैलाशचंद्र ने बताया कि शुक्रवार को राजस्थान के नीम का थाना जिला के गांव मेहाड़ा निवासी करीब 28 वर्षीय सोनू कुमार किसी काम से निजामपुर आया था। निजामपुर के रेलवे स्टेशन के पास वह फ्रेड कॉरिडोर की लाइनों को क्रोस कर रहा था।

इस दौरान एक अज्ञात मालगाड़ी की चपेट में वह आ गया। इसकी सूचना जीआरपी चौकी को मिली। जिसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर मृतक युवक की शिनाख्त की गई। शिनाख्त हो जाने पर परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर परिजनों के बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | रोड पर सूखा कीकर का पेड़ बना खतरा : कभी भी हो सकता है हादसा

भूपेंद्र कुमार
|
नारनौल रोड पर सड़क किनारे खड़ा सूखा कीकर का पेड़
नारनौल रोड पर सड़क किनारे खड़ा सूखा कीकर का पेड़
निजामपुर | नारनौल रोड पर छिलरो गांव के पास पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि पर सड़क के किनारे खड़ा एक सूखा कीकर का पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और उसकी शाखाएं सड़क के ऊपर तक फैली हुई हैं, जिससे तेज आंधी या ब...
Continue Reading

निजामपुर | नलवाटी विकास समिति की बैठक में गूंजा पर्यावरण बचाओ का नारा : प्रधान बोले-हर घर से हो हरियाली की शुरुआत

भूपेंद्र कुमार
|
नलवाटी विकास समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते समिति पदाधिकारी एवं उपस्थित लोग।
नलवाटी विकास समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते समिति पदाधिकारी एवं उपस्थित लोग।
निजामपुर | समाज हित और 36 बिरादरी के सामाजिक मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध नलवाटी विकास समिति की मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। हर माह की 16 तारीख को होने वाली इस बैठक में इस बार पर्यावरण संरक्षण मुख्य एजेंडा रहा। प्रधान सतपाल...
Continue Reading

निजामपुर | सांसद धर्मवीर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को दी विकास योजनाओं की जानकारी : जीएमजी योजना 1 जुलाई से होगी लागू

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर खंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते सांसद धर्मवीर सिंह।
निजामपुर खंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते सांसद धर्मवीर सिंह।
निजामपुर | भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह ने खंड कार्यालय निजामपुर में सरपंचों एवं पंचायत समिति सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधान...
Continue Reading
Advertisement

Trending