नांगल चौधरी | दिशा सूचक बोर्ड पर दोस्तपुर का नाम गायब : शिकायत के बाद विभाग हरकत में, जल्द सुधार का आश्वासन

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नांगल चौधरी
बोर्ड पर सभी गांवों के नाम, पर दोस्तपुर गायब
बोर्ड पर सभी गांवों के नाम, पर दोस्तपुर गायब

नांगल चौधरी। क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए दिशा सूचक बोर्ड पर गांव दोस्तपुर का नाम नहीं होने का मामला सामने आने के बाद अब विभाग हरकत में आ गया है। बोर्ड पर आसपास के कई गांवों के नाम दर्ज हैं, लेकिन दोस्तपुर का नाम नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई थी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव का नाम न होने से राहगीरों और बाहरी लोगों को गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है।

लुजोता मोड पर लगे बोर्ड पर दोस्तपुर को भी मिले पहचान

लुजोता मोड पर लगे बोर्ड पर दोस्तपुर को भी मिले पहचान

स्थानीय ग्रामीणों की ओर से इस मुद्दे को उठाते हुए गांव के सरपंच बाबरुभान ने संबंधित विभाग से शिकायत की और बोर्ड पर गांव दोस्तपुर का नाम जोड़ने की मांग की। उनका कहना था कि दोस्तपुर क्षेत्र का प्रमुख गांव है, इसलिए दिशा सूचक बोर्ड पर इसका नाम होना जरूरी है।

जब इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अश्वनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं था। सरपंच बाबरुभान द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही विभाग द्वारा इस त्रुटि को ठीक कर दिया जाएगा और बोर्ड पर आवश्यक सुधार कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने विभाग के इस आश्वासन पर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही दिशा सूचक बोर्ड पर दोस्तपुर गांव का नाम भी दर्ज किया जाएगा। लोगों का कहना है कि इससे गांव को उचित पहचान मिलेगी और राहगीरों को भी सुविधा होगी।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Array
|
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी | राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध खनन पर सख्ती जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह ने सोमवार को खनन विभाग और हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो नारनौल के अधिकारियों के साथ गांव आंतरी और जैनपुर की पहाड़ियों का औचक न...
Continue Reading

नांगल चौधरी | श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ मंदिर में 41 दिन का तप शुरू : नागा योगी वीर देव नाथ कर रहे कठोर साधना

Array
|
नांगल चौधरी के श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ मंदिर में कड़क धूप के बीच 41 दिवसीय तपस्या करते नागा योगी वीर देव नाथ जी महाराज।
नांगल चौधरी के श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ मंदिर में कड़क धूप के बीच 41 दिवसीय तपस्या करते नागा योगी वीर देव नाथ जी महाराज।
नांगल चौधरी। श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ जी मंदिर में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां नागा योगी वीर देव नाथ महाराज ने क्षेत्र और मानव कल्याण के लिए 41 दिन की कठोर तपस्या शुरू की है। [caption id="atta...
Continue Reading

नांगल चौधरी | नगर पालिका कर्मचारियों का आंदोलन तेज : 8वें दिन भी काम छोड़ धरना जारी

Array
|
नांगल चौधरी में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का बैनर, कर्मचारियों के आंदोलन का बना प्रतीक।
नांगल चौधरी में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का बैनर, कर्मचारियों के आंदोलन का बना प्रतीक।
नांगल चौधरी | नगर पालिका प्रांगण में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों का काम छोड़ धरना लगातार 8वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। [caption id="a...
Continue Reading
Advertisement

Trending