पलवल | सफाई व्यवस्था ध्वस्त, शहर कूड़े के ढेर में तब्दील : कांग्रेस ने सरकार-प्रशासन पर साधा निशाना

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा

पलवल। शहर की सफाई व्यवस्था बीते एक सप्ताह से पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे पूरे शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। सफाई के लिए चयनित नई कंपनी ने कार्य शुरू करने के लिए 45 दिन का समय मांग लिया है, जिसके चलते हालात और बिगड़ गए हैं। नगर परिषद द्वारा ठोस वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से घर-घर से कूड़ा नहीं उठ पा रहा और लोग मजबूरी में कचरा मुख्य चौराहों पर डाल रहे हैं। शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इस स्थिति को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना और पार्षदों ने सरकार व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

पलवल शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई।

पलवल शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई।

नेत्रपाल अधाना ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी शहर में काम करने की बजाय नेताओं और अधिकारियों के घरों पर तैनात हैं, जिससे व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित रह गया है और भ्रष्टाचार के कारण हालात बदतर हो चुके हैं। वहीं वार्ड-13 के पार्षद अनिल गोसाईं ने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान बंद होने से शहर गंदगी से भर गया है और यह अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशों की भी परवाह नहीं है।

दूसरी ओर जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने सफाई व्यवस्था में आई समस्या को एजेंसी बदलने से जोड़ते हुए कहा कि पुरानी एजेंसी का टेंडर खत्म हो गया है और नई एजेंसी को व्यवस्था स्थापित करने में समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ नई गाड़ियां आ चुकी हैं और जल्द ही व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि शहर की सफाई व्यवस्था पिछले कई वर्षों से सवालों के घेरे में रही है। पहले भी क्लासिक मैन पावर कंपनी के कार्यकाल के दौरान सफाई को लेकर शिकायतें सामने आई थीं और कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया था। बावजूद इसके नगर परिषद द्वारा उसी कंपनी को दोबारा ठेका देने पर सवाल उठ रहे हैं। वर्तमान में सीमित संसाधनों के सहारे कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि शहर में प्रतिदिन करीब 110 टन कचरा निकलता है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 73,97,600 रुपये की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाता में आये थे ठगी के 6.5 लाख रुपये

धर्मेंद्र यादव
|
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 17 जून को सीतापुर, बिहार से खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलराम राठौर वासी गाँव सहसापुर जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस...
Continue Reading

फरीदाबाद | टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रशांत शर्मा, निवासी ग्राम उघनपुरा, जिला आगरा (उत्तर प्...
Continue Reading

फरीदाबाद | सूरजकुण्ड मेला में सुनामी झूला असेंबल करने वाला गिरफ्तार : घटनाक्रम में अब तक 6 गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
फरीदाबाद | पुलिस प्रवक्ता अनुसार 7 फरवरी को सुरजकुण्ड मेला में “सुनामी” झूला टूटने की दुर्घटना हुई थी। बचाव राहत कार्य के दौरान दुसरी तरफ से भी झूला टूट गया और आमजन को बचाते हुये निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending