ज़िला
नारनौल | समाधान शिविर में 42 शिकायतें सुनी गईं : पीपीपी और प्रॉपर्टी आईडी की समस्याएं प्रमुख
नारनौल । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में गुरुवार को नारनौल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 42 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में शिकायतों की सुनवाई करते अधिकारी
शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में त्रुटियों और प्रॉपर्टी आईडी की तकनीकी खामियों को लेकर लोगों में खासा रोष और चिंता देखने को मिली। इसके अलावा बिजली आपूर्ति, पेयजल किल्लत और पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों पर भी संबंधित विभागों से जवाब-तलब किया गया।

समाधान शिविर में अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते नागरिक
सीईओ निर्मल नागर ने बताया कि जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए चंडीगढ़ या अन्य बड़े कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।
इस अवसर पर डीएमसी नगर परिषद रणवीर सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन और डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू की।
नारनौल | बिजली एक जन उपयोगी सेवा : निजीकरण पर रोक लगे | मेहर सिंह बांगड़ | मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नारनौल | जेलाफ स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार निलंबित : शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश | विस्तृत रिपोर्ट भी तलब
नारनौल | जिला पुलिस और कमांडो टीम का संयुक्त सर्च अभियान : सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
सतनाली7 days agoसतनाली | तेज आंधी-तूफान से सतनाली के ढाणा क्षेत्र में भारी नुकसान : पेड़ दो हिस्सों में टूटा | सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान