ज़िला
पलवल।नीट परीक्षा को लेकर पलवल में धारा 163 लागू : 3 मई को केंद्रों पर सख्त पाबंदियां | नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई
पलवल । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए 3 मई को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।
जिलाधीश के अनुसार नीट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों और उनके 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही, भीड़ जुटाने और हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
इसके अलावा 3 मई को सुबह 11 बजे से परीक्षा समाप्ति तक जिले में फोटोकॉपी, जेरॉक्स, फैक्स और अन्य कॉपी या ट्रांसमिटिंग मशीनों के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है, ताकि नकल जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस और अन्य सरकारी कर्मचारियों को इस आदेश से छूट दी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 233 और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक, पलवल को सौंपी गई है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे परीक्षा के सुचारू संचालन में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, शांति भंग करने या परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने से बचें। यह आदेश 3 मई 2026 को परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
चंडीगढ़ | महंगाई पर सरकार को घेरा : गैस कीमतों में बढ़ोतरी से जनता परेशान
पलवल | सफाई व्यवस्था ध्वस्त, शहर कूड़े के ढेर में तब्दील : कांग्रेस ने सरकार-प्रशासन पर साधा निशाना
पलवल | मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नांदेड़ साहिब की यात्रा : 5 मई को स्पेशल ट्रेन रवाना
-
निजामपुर4 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल4 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद