निजामपुर | डीएचबीवीएन सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न : सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
निजामपुर सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, बिरेंद्र कुमार बने प्रधान
निजामपुर सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, बिरेंद्र कुमार बने प्रधान

निजामपुर। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) की निजामपुर सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव केंद्रीय परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुसार निजामपुर सबडिवीजन परिसर में सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया केंद्रीय परिषद के संयुक्त सचिव सुभाष रोहिल्ला की उपस्थिति में आयोजित हुई, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में सत्य प्रकाश यादव और यूनिट प्रधान प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में यूनिट प्रधान नांगल चौधरी जितेंद्र डांगी, सिटी प्रधान नारनौल सुरेंद्र यादव, सब यूनिट प्रधान अर्बन नारनौल चंद्रजीत यादव तथा पूर्व यूनिट अध्यक्ष जितेंद्र यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बिरेंद्र कुमार को प्रधान, पंकज कौशिक को सचिव, संदीप देशराज को उप प्रधान, महेश कुमार को कैशियर, प्रवीण कुमार को सहसचिव तथा अभय सिंह और रविंद्र कुमार को संगठनकर्ता चुना गया।

पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग तेज : सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

Array
|
निजामपुर में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर CCTV कैमरे लगाने की मांग, बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
निजामपुर में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर CCTV कैमरे लगाने की मांग, बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
निजामपुर। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर नलवती विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बाजार, मुख्य रास्तों, शिक्षण संस्थ...
Continue Reading

निजामपुर | बाल विवाह और नशे के खिलाफ गांव स्तर पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान : निजामपुर में सरपंचों की बैठक आयोजित

Array
|
बाल विवाह और नशा जागरूकता बैठक निजामपुर
बाल विवाह और नशा जागरूकता बैठक निजामपुर
निजामपुर | खंड के बीडीपीओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में खंड के सरपंच संगठन के प्रधान विक्रम पहलवान एवं खंड के लगभग सभी सरपंच आज कार्यालय में उपस्थित रहे। बैठक में बीडीपीओ अशोक कुमार ने विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की तथा विशेष रूप से बाल विवाह ...
Continue Reading

निजामपुर | छिलरो गांव के पास बड़ा हादसा टला : स्टेरिंग फेल होने से सड़क से नीचे उतरा मालवाहक ट्रेलर

Array
|
छिलरो गांव के पास स्टेरिंग फेल होने से सड़क से नीचे उतरा ट्रेलर
छिलरो गांव के पास स्टेरिंग फेल होने से सड़क से नीचे उतरा ट्रेलर
निजामपुर | क्षेत्र के छिलरो गांव के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। माल भरने के लिए जा रहा एक मालवाहक ट्रेलर अचानक स्टेरिंग में खराबी आने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच...
Continue Reading
Advertisement

Trending