नारनौल | संत कबीर जयंती का जिला स्तरीय आयोजन : 13 जुलाई को नारनौल में जुटेंगे समाजसेवी व श्रद्धालु | स्लम जागृति समिति मनाएगी स्थापना दिवस

रिपोर्टर: अनीता
| नारनौल

नारनौल | स्लम जागृति समिति (रजि.) नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में जिला स्तरीय संत शिरोमणि कबीर साहेब जयंती समारोह एवं समिति का स्थापना दिवस 13 जुलाई 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नरूला विलेज रिसॉर्ट, रेवाड़ी रोड, नारनौल में संपन्न होगा।

समिति के अध्यक्ष रामदास आठवले के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

कार्यक्रम में संत कबीर साहेब के जीवन, उनके विचारों तथा सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की सामाजिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी।

स्लम जागृति समिति के अध्यक्ष दीपक खनगवाल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। विश्व योग दिवस पर रेलवे स्टेशन पार्क में वृक्षारोपण अभियान : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अनीता
|
नारनौल। विश्व योग दिवस के अवसर पर दैनिक रेलयात्री जागरुक मंच, नारनौल द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दर्जनों छायादार एवं फलदार प...
Continue Reading

नारनौल। योग से स्वस्थ तन-मन का संदेश : युवा शक्ति फाउंडेशन व माय भारत का संयुक्त आयोजन | युवाओं ने लिया स्वस्थ भारत निर्माण का संकल्प

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा युवा शक्ति फाउंडेशन, सेका के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, ...
Continue Reading

नारनौल | स्वस्थ आयु के लिए योग अपनाएं : नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प | विकसित भारत के लिए योग सबसे बड़ा आधार-ओम प्रकाश यादव

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग क्रियाएं करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग क्रियाएं करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल | पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में योग का सबसे बड़ा योगदान रहेगा। योग शारीरिक स्वास्थ्य से मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग दिखाता है। यह समाज क...
Continue Reading
Advertisement

Trending