फतेहाबाद | सेलर घोटाले की शिकायत के बाद हमला : शिकायतकर्ता पर लाठी-बोतलों से जानलेवा वार

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
घायल संजीव कुमार का उपचार करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी।
घायल संजीव कुमार का उपचार करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी।

फतेहाबाद | सेलर संचालक के कथित घपले की शिकायत करना एक शिकायतकर्ता को उस समय भारी पड़ गया, जब चार अज्ञात हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

मॉडल टाउन निवासी संजीव कुमार मंगला उर्फ बिन्टा ने आरोप लगाया कि रतिया निवासी शुभम कुमार के विभिन्न गांवों में तीन सेलर संचालित हैं और उनमें अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपए का घपला किया जा रहा था। इस संबंध में उसने और उसके एक सहयोगी ने हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार को शिकायतें भेजी थीं। शिकायतों के बाद मामले की जांच शुरू हुई और संबंधित एजेंसियों द्वारा तीनों सेलरों की डंपिंग भी बंद कर दी गई थी।

संजीव कुमार के अनुसार शनिवार को वह अनाज मंडी से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मॉडल टाउन स्थित घर के पास गाड़ी खड़ी कर नीचे उतरा, तभी चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और लाठियों व कांच की बोतलों से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित ने बताया कि शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। पड़ोसियों और परिजनों ने घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि यह हमला शिकायतें वापस लेने के दबाव में कराया गया है। उन्होंने राइस मिल संचालक शुभम कुमार और उसके साथियों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | IMT मानेसर-पचगांव तक मेट्रो विस्तार से उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार : दीपक मैनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम | हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योग निर्माताओं को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुग्राम सेक्टर-56 से IMT मानेसर,पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो के विस्तार को हरी झंडी दे दी गई । उद्योगों और उनके कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने के...
Continue Reading

रेवाड़ी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता : काठूवास टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत | कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता बुधवार को पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं। उनके आगमन पर काठूवास टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पो...
Continue Reading

फरीदाबाद। परांठे की दुकान से पीछा कर की लूट : स्कूटी से रोककर मोबाइल व रुपये 10,000 छीने | क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने 3 आरोपी दबोचे

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांई धाम रोड पर एक वाहन चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन और रुपये 10,000 की लूट करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र (26), राहुल (19) और...
Continue Reading
Advertisement

Trending