ज़िला
नांगल चौधरी | CBSE 12वीं में श्री कृष्णा स्कूल का शानदार प्रदर्शन : विद्यार्थियों के सम्मान में निकला भव्य रोड शो
नांगल चौधरी। क्षेत्र के शिक्षा जगत में एक बार फिर श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूँगारका ने अपनी शानदार उपलब्धि से नया मुकाम हासिल किया है। 10वीं कक्षा के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के बाद अब CBSE 12वीं के रिजल्ट में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।
नांगल चौधरी क्षेत्र में श्री कृष्णा स्कूल की सफलता पर जश्न का माहौल।
स्कूल के शानदार परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल परिसर में जश्न शुरू हो गया। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। भूँगारका गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी स्कूल की इस उपलब्धि की चर्चा पूरे दिन होती रही।
श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सफल विद्यार्थियों के सम्मान में निकाला गया रोड शो।
विद्यालय के प्राचार्य वेदपाल यादव ने कहा कि श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना भी है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने स्कूल पर जो विश्वास जताया है, उसे आगे भी पूरी मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कायम रखा जाएगा।
CBSE 12वीं में श्री कृष्णा स्कूल का शानदार प्रदर्शन |
विद्यालय की इस सफलता के बाद विद्यार्थियों का भूँगारका गांव से लेकर नांगल चौधरी क्षेत्र तक भव्य रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने विद्यार्थियों का फूल-मालाओं और तालियों के साथ स्वागत किया। लोगों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि श्री कृष्णा स्कूल लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि यदि स्कूल में अच्छे अध्यापक हों, जो पढ़ाई के साथ अनुशासन और संस्कार भी सिखाएं, तो विद्यार्थी हर मुकाम हासिल कर सकते हैं।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल आज नांगल चौधरी क्षेत्र में शिक्षा का मजबूत केंद्र बन चुका है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।
नांगल चौधरी | हरियाणा बोर्ड 10वीं में दीपांशु ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक : बालाजी स्कूल में जश्न का माहौल
नांगल चौधरी | बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का शानदार रिजल्ट : 100% परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद