नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

नांगल चौधरी | राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध खनन पर सख्ती जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह ने सोमवार को खनन विभाग और हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो नारनौल के अधिकारियों के साथ गांव आंतरी और जैनपुर की पहाड़ियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

एसडीएम उदय सिंह ने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनन विभाग और प्रवर्तन ब्यूरो के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए और नियमित रूप से औचक निरीक्षण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में कहीं भी अवैध खनन की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई भी अवैध वाहन या मशीनरी नहीं पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि गांव जैनपुर में वर्तमान में किसी प्रकार का ताजा अवैध खनन नहीं हो रहा है। खनन निरीक्षक कोमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 2026 में गांव जैनपुर की पहाड़ियों में अवैध खनन के मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद से विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और फिलहाल क्षेत्र में अवैध गतिविधियां बंद हैं।

एसडीएम ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के औचक निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलीं खामियां : विभागीय जांच के निर्देश

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, रेवाड़ी और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नांगल चौधरी क्षेत्र के 14 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (डब्ल्यूसीडीपीओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्...
Continue Reading

नांगल चौधरी | सड़कों पर दौड़ती मौत : ओवरलोड वाहनों का आतंक | बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रक | जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल

रामचन्द्र सैनी
|
नांगल चौधरी। दक्षिण हरियाणा के नांगल चौधरी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र की सड़कों पर क्षमता से कई गुना अधिक भार लेकर दौड़ रहे ट्रक और डंपर आम लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। इतना ही नहीं, कई वाहन बिना न...
Continue Reading

नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज : सुपरवाइजरों व बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित | एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम उदय सिंह।
कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए सुपरवाइजरों और बीएलओ का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एसडीएम उदय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एस...
Continue Reading
Advertisement

Trending