फतेहाबाद। महिला की मौत के बाद मायका-ससुराल पक्ष में विवाद : शव को लेकर हाईवे जाम | श्मशान घाट तक पहुंचा तनाव

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
दीवार फांदकर श्मशान घाट में जाते लोग।
दीवार फांदकर श्मशान घाट में जाते लोग।

फतेहाबाद । रतिया क्षेत्र के गांव बबनपुर ढाणी में 43 वर्षीय गुरदीप कौर की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद शव को लेकर मायका और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि फतेहाबाद-बुढ़लाडा स्टेट हाईवे पर जाम लग गया और पुलिस को भारी बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा।

जानकारी के अनुसार गुरदीप कौर ने सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिजन उन्हें पहले रतिया के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतका मूल रूप से पंजाब के जिला मानसा के गांव बरे की रहने वाली थी। मृतका के भाई अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि गुरदीप कौर लंबे समय से पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से परेशान थीं। उन्होंने जेठ कुलदीप सिंह, जेठानी परविंदर और परिवार के अन्य सदस्यों पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम रतिया के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। इस दौरान शव को ले जाने को लेकर मायका और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया। अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।

मामले को शांत कराने के लिए बुधवार देर शाम प्रिंसिपल परमजीत सिंह संधा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया, लेकिन देर रात तक भी दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी। विवाद के चलते शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में ही रखा गया।

गुरुवार को जब शव एम्बुलेंस में रखकर परिजनों को सौंपा गया तो दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एम्बुलेंस को घेर लिया और फतेहाबाद-बुढ़लाडा स्टेट हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी पुष्पा और एएसपी दिव्यांशी सिंगला मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच एम्बुलेंस को वहां से निकाला गया और शव को श्मशान घाट पहुंचाया गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर श्मशान घाट का गेट बंद करवा दिया, लेकिन कुछ लोग दीवार फांदकर अंदर पहुंच गए और अंतिम संस्कार रुकवाने का प्रयास किया। काफी देर तक श्मशान घाट परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल का 10वीं परीक्षा परिणाम शानदार : दीपांशु ने 486 अंक लेकर किया टॉप

Array
|
नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ का 10वीं रिजल्ट शानदार, दीपांशु ने किया टॉप
नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ का 10वीं रिजल्ट शानदार, दीपांशु ने किया टॉप
महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ ने एक बार फिर दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। हर वर्ष की भांति इस बार भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा और सभी विद्यार्थी मे...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 54 शिकायतें : जनता-प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहे शिविर

Array
|
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनतीं डीसी अनुपमा अंजली।
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनतीं डीसी अनुपमा अंजली।
महेंद्रगढ़ | डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं। समय पर समाधान, अधिकारियों की जवाबदेही और आमजन की भागीदारी के साथ ये शिविर जनता और प्रशासन के बीच महत्...
Continue Reading

नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Array
|
नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के मौके पर समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर जिले में प्रभावी साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में आयोजित विशेष समाधान शिविर में एसडीएम अनिरुद...
Continue Reading
Advertisement

Trending