ज़िला
महेंद्रगढ़ | जिंदल परिवार ने गांव विकास के लिए दान की लाखों की भूमि : समाजसेवा और जनहित की पेश की मिसाल
महेंद्रगढ़ | गांव बवानिया में जिंदल परिवार ने समाजसेवा और गांव के प्रति समर्पण का एक और बड़ा उदाहरण पेश करते हुए लाखों रुपये मूल्य की अपनी निजी भूमि गांव हित में दान कर दी। इस भूमि दान से गांव के रास्ते को चौड़ा किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और भविष्य में गांव के विकास को नई गति प्राप्त होगी। जिंदल परिवार के इस फैसले की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में जहां लोग सार्वजनिक रास्तों और पंचायत भूमि पर कब्जे करने से भी पीछे नहीं हटते, वहीं जिंदल परिवार ने अपने निजी हितों से ऊपर उठकर गांव के सामूहिक हित को प्राथमिकता दी है। ग्रामीणों के अनुसार यह केवल जमीन का दान नहीं, बल्कि गांव के प्रति प्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना का प्रतीक है।
ग्रामीणों ने बताया कि स्वर्गीय सेठ कालूराम जिंदल अपने जीवनकाल में मंदिरों, धर्मशालाओं, गौशालाओं और अनेक धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते रहे। उन्होंने समाजसेवा की जो परंपरा शुरू की थी, उसे अब उनके पुत्र किरोड़ी लाल जिंदल और उनके भाई पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि इस रास्ते के चौड़ा होने से बड़े वाहनों की आवाजाही आसान होगी, जाम की समस्या कम होगी और आमजन को राहत मिलेगी। आने वाले वर्षों में हजारों लोग इस फैसले से लाभान्वित होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जिंदल परिवार ने यह साबित कर दिया कि सच्ची समृद्धि केवल धन संग्रह करने में नहीं, बल्कि समाज और गांव के काम आने में होती है।
गांववासियों ने जिंदल परिवार के इस योगदान के लिए उनका अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियां भी इस योगदान को सम्मान और गर्व के साथ याद रखेंगी। ग्रामीणों ने ईश्वर से जिंदल परिवार की सुख-समृद्धि और निरंतर उन्नति की कामना भी की।
नारनौल | भाजपा सरकार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को तुरंत सुरक्षा दे : सुमित गौड़
रामपुरा | पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक : एचपीवी टीकाकरण और बेटी बचाओ अभियान को लेकर दिए सख्त निर्देश
नांगल चौधरी | सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभाओं का सम्मान : 55 विद्यार्थियों ने हासिल की मैरिट
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद