ज़िला
नारनौल | ब्रांच नहर में फेंकी गईं सैकड़ों मरी मुर्गियां : पानी दूषित होने का खतरा | विभाग ने पुलिस को दी शिकायत
नारनौल | नहर में सैकड़ों मरी हुई मुर्गियां फेंके जाने का मामला सामने आने से सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। घटना खासपुर और खामपुर गांव के पास नहर के किलोमीटर 22.100 के निकट की बताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नहर में करीब 400 से 500 मरी हुई मुर्गियां डाली गई हैं, जिससे नहर का पानी प्रदूषित होने और आसपास के क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। मामले की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को भी अवगत कराया गया।
सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश वर्मा ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति या समूह द्वारा यह हरकत की गई है। उन्होंने कहा कि नहर में बड़ी संख्या में मरी हुई मुर्गियां मिलने से बदबू फैल रही है और पानी की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि कनिष्ठ अभियंता सुनील दत्त की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एएसडीओ को प्रार्थना पत्र दिया गया है। साथ ही विभाग की ओर से 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई तथा फैजाबाद पुलिस चौकी को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया है।
एसडीओ राजेश वर्मा ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता को दोषियों की पहचान करने और घटना से संबंधित जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग जल्द ही अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नहर में मृत पशु-पक्षियों को फेंकना कानूनन अपराध है और इससे जल स्रोत प्रदूषित होने के साथ-साथ बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है। फिलहाल पुलिस और सिंचाई विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
नारनौल | रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान : यात्रियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नारनौल | जेठूका धाम में सेवा और समाजसेवा का अनूठा संगम : विशाल भंडारे व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नारनौल | ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन : बुलेट पटाखा से लेकर ओवर स्पीड तक ताबड़तोड़ चालान | रोजाना 40 तक कार्रवाई
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद