सतनाली | सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई का VIDEO वायरल : फर्श धुलवाने पर उठा विवाद

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा सतनाली

सतनाली | महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली कस्बा स्थित एलएनबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से साफ-सफाई और कक्षाओं के फर्श धुलवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने मामले पर नाराजगी जताते हुए शिक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

फर्श साफ करते छात्रों का वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

फर्श साफ करते छात्रों का वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

ग्रामीण अंकित राठौड़, सुनील कुमार, राजेश और नीरज ने बताया कि मंगलवार सुबह स्कूल में बच्चों से सफाई कार्य करवाने का वीडियो सामने आया। उनका कहना है कि अभिभावक बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन उनसे फर्श धुलवाना शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के दावे करती है, लेकिन जमीनी हालात अलग दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि बच्चों से पढ़ाई की बजाय सफाई कार्य करवाना अनुचित है और इससे शिक्षा व्यवस्था की छवि खराब हो रही है। उन्होंने मांग की कि स्कूलों में सफाई व्यवस्था के लिए अलग कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

वहीं स्कूल प्राचार्य जयवीर सिंह ने बताया कि स्कूल में रंग-रोगन का कार्य चल रहा है, जिस कारण फर्श और बैंच पर सफेदी के छींटे गिर गए थे। उनके अनुसार बच्चों ने अपनी मर्जी से उन छींटों को साफ किया होगा, स्कूल की ओर से किसी शिक्षक ने बच्चों से सफाई कार्य नहीं करवाया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | एबीवीपी की बड़ी जीत : राजकीय महाविद्यालय सतनाली में शुरू हुई M.A. हिंदी व पॉलिटिकल साइंस

Array
|
सतनाली कॉलेज में शुरू हुई M.A. हिंदी और पॉलिटिकल साइंस, एबीवीपी ने जताई खुशी
सतनाली कॉलेज में शुरू हुई M.A. हिंदी और पॉलिटिकल साइंस, एबीवीपी ने जताई खुशी
सतनाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सतनाली नगर, जिला महेंद्रगढ़ द्वारा विद्यार्थियों के हित में उठाई गई महत्वपूर्ण मांग आखिरकार पूरी हो गई है। एबीवीपी द्वारा राजकीय महाविद्यालय सतनाली में M.A. हिंदी और M.A. पॉलिटिकल साइंस की कक्षाएं शुरू क...
Continue Reading

सतनाली | सेवा दर्पण फाउंडेशन की पहल : अनाथ कन्या के विवाह के लिए दी आर्थिक सहायता

Array
|
सेवा दर्पण फाउंडेशन ने अनाथ कन्या के विवाह के लिए दी आर्थिक सहायता
सेवा दर्पण फाउंडेशन ने अनाथ कन्या के विवाह के लिए दी आर्थिक सहायता
सतनाली | सेवा दर्पण सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए गांव बागोत की लक्ष्मी नामक अनाथ कन्या के विवाह के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संस्था के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। संस्था के मुख्य पद...
Continue Reading

सतनाली  | स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल भालोठिया : ग्रंथावली पुस्तक विमोचन।

Array
|
जन्म शताब्दी समारोह में स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल भालोठिया को श्रद्धांजलि देते अतिथि व ग्रामीण
जन्म शताब्दी समारोह में स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल भालोठिया को श्रद्धांजलि देते अतिथि व ग्रामीण
सतनाली | महेन्द्रगढ़ जिले के गांव ढाणी भालोठिया से स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर भारत के मशहूर गायक एवं आर्य भजनोपदेशक स्वर्गीय श्री धर्मपाल सिंह भालोठिया जी का जन्म शताब्दी समारोह 03 मई को गाँव ढाणी भालोठिया में धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में स...
Continue Reading
Advertisement

Trending