ज़िला
फतेहाबाद। घर में घुसकर महिला व पति से मारपीट : 10–15 लोगों पर पथराव और तोड़फोड़ का आरोप | शिव चौक गोल कोठी क्षेत्र में दहशत
फतेहाबाद। शहर के शिव चौक स्थित गोल कोठी क्षेत्र में घर में घुसकर महिला और उसके पति से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10-15 लोग एक साथ पहुंचे और घर में पथराव किया। मारपीट करने वालों में महिलाएं भी शामिल रही।
हमलावरों ने घर में मौजूद महिला से पहले गेट खुलवाया। इसके बाद गेट खुलते ही पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर उसके पति को भी पीटा। इसके बाद गली से ईंटें उठाकर घर के अंदर फेंकी गई। घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
हमलावरों ने घर के सामान को नुकसान पहुंचाया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। घर के अंदर और बाहर पथराव होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान परिवार के लोग भय के माहौल में रहे। पड़ोसी तक घरों में घुस गए। इसके बाद मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बाद में एसपी निकिता खट्टर के संज्ञान में मामला लाया गया। तब उन्होंने बस स्टैंड चौकी पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को शिव चौक गोली कोठी स्थित अतुल व पूजा के घर के बाहर चार महिलाएं और उनके साथ 8-10 युवक आते हैं। वे किसी पड़ोसी से पहले पूजा का घर पूछते हैं। इसके बाद एक महिला गेट खोलने के लिए कहती है। जैसे ही पूजा गेट खोलती है, तो ये लोग घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगते हैं।
इतने में ही पूजा का पति अतुल आता है तो आरोपी उसके साथ भी मारपीट करने लग जाते हैं। बाद में अतुल किसी तरह से उनसे छुड़वाकर अंदर चलाता है। इसके बाद कुछ युवक गली से ईंट उठाकर ताबड़तोड़ घर में फेंकते हैं। काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहता है। आरोपी युवक और महिला धमकी देते हुए भी नजर आते हैं।
पीड़ित महिला पूजा ने बताया कि उसकी सहेली सरिना डीएसपी रोड पर रहती है। उसके किसी पारिवारिक विवाद में वह हंस कॉलोनी स्थित एक महिला के घर चली गई थी। वहां बातचीत में तनातनी हो गई। उस महिला ने मुझसे कहा कि तूं मेरे घर क्यों आई है। जब मामला बढ़ा तो मैंने अपने पति को बुला लिया।
पूजा ने बताया कि जब उसका पति अतुल वहां पहुंचा तो उन लोगों ने उसके साथ भी काफी बदतमीजी की। गाली गलौज किया। किसी तरह उनसे पिंड छुड़वा कर मैं और मेरा पति घर आ गए।
पूजा ने बताया कि उनके घर आने के कुछ देर बाद ही चार-पांच महिलाएं और उनके साथ 10-15 युवक उनकी गली में आए। उन्होंने किसी से घर पूछा और फिर जोर-जोर से गेट खटखटाने लगे। जैसे ही उसने गेट खोला तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर पति और बेटी के साथ भी मारपीट की।
सारा सामान तोड़ गए: पूजा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में जमकर ईंटें फेंकी है। जमकर तोड़फोड़ मचाई गई। वॉश बेसिन समेत घर में काफी सामान तोड़ दिया गया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकियां भी देकर गए हैं।
पूजा ने कहा कि वह तो सिर्फ अपनी सहेली के साथ उसके कहने पर ही गई थी। उसका और कोई कसूर भी नहीं था और ना ही उसने उनके साथ कोई गलत व्यवहार किया। फिर भी उसके घर आकर तोड़फोड़ की गई।
पूजा ने बताया कि मामला मंगलवार रात का है। उसी समय उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की टीम आई। मगर बस स्टैंड चौकी से लेकर पुलिसकर्मी नहीं आया। बुधवार को उसने बस स्टैंड चौकी में शिकायत भी दी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में एसपी निकिता खट्टर से बात की।
फतेहाबाद के सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी मामले में संलिप्त होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है।
पिता की बरसी पर परिवार ने दिखाई अनोखी मिसाल | बेटी गोद लेकर दिया सामाजिक संदेश : मृत्यु भोज को बताया कुप्रथा
पुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
नारनौल | महिला सुरक्षा में नारनौल महिला थाना के अव्वल प्रयास : वर्ष 2025 की एक भी शिकायत नहीं रही लंबित
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद