नारनौल | मीडिया की मुहिम का बड़ा असर : मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन का काम शुरू | अब स्टाफ नियुक्ति की उठी मांग

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार उठ रही बिजली संकट की समस्या पर आखिरकार बड़ा समाधान निकलता नजर आ रहा है। जनहित से जुड़े इस अहम मुद्दे को स्थानीय मीडिया द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाने के बाद हरियाणा सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए 33 केवी बिजली हॉटलाइन शुरू करवाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशों के बाद अब युद्ध स्तर

पर लाइन बिछाने का कार्य जारी है और बिजली निगम के सूत्रों का दावा है कि आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर मेडिकल कॉलेज की बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में करोड़ों रुपये की आधुनिक मशीनें और स्वास्थ्य उपकरण लंबे समय से बिजली व्यवस्था पूरी नहीं होने के कारण बंद पड़े हुए थे।

स्थायी बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद इन मशीनों को भी चालू किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी भी बड़े मेडिकल संस्थान के सुचारू संचालन के लिए मजबूत बिजली व्यवस्था सबसे पहली और सबसे जरूरी आवश्यकता होती है।

मीडिया की आवाज आखिर सरकार तक पहुंची

महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज की समस्याओं को लेकर नारनौल के कुछ पत्रकार लगातार रिपोर्टिंग कर रहे थे। बिजली संकट, अधूरी सुविधाओं और बंद पड़ी मशीनों को लेकर मीडिया द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थीं। हालांकि इस दौरान कुछ लोग मीडिया की इस मुहिम पर सवाल भी खड़े करते रहे। कुछ राजनीतिक स्वार्थ रखने वाले लोग पत्रकारों की रिपोर्टिंग को “नकारात्मक पत्रकारिता” बताकर दुष्प्रचार करने में लगे रहे, लेकिन अंततः जनहित से जुड़ी इस आवाज को सरकार ने गंभीरता से लिया।

लोगों का कहना है कि यदि मीडिया लगातार यह मुद्दा नहीं उठाती तो शायद मेडिकल कॉलेज की यह मूलभूत समस्या इतनी जल्दी सरकार के संज्ञान में नहीं आती। अब सरकार द्वारा बिजली सप्लाई को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाने के फैसले को मीडिया की जनहित पत्रकारिता की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

वन मंत्रालय में अटकी फाइल बनी थी बड़ी बाधा

सूत्रों के अनुसार मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन से संबंधित एक महत्वपूर्ण फाइल केंद्रीय वन मंत्रालय में लंबित होने के कारण यह कार्य लंबे समय से अटका हुआ था। हालांकि बताया जा रहा है कि फाइल अभी भी पूरी तरह क्लियर नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसका वैकल्पिक समाधान निकालते हुए अधिकारियों और बिजली विभाग को तुरंत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद पिछले सप्ताह से बिजली लाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा के भीतर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

अब अगली लड़ाई स्टाफ और सुविधाओं की

क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवी वर्ग और आम लोगों का कहना है कि बिजली सप्लाई शुरू होना मेडिकल कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अब अगली सबसे बड़ी जरूरत मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने की है। लोगों ने मांग उठाई है कि सरकार जल्द से जल्द डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति करे, ताकि मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता के साथ शुरू हो सके।

लोगों का मानना है कि यदि मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ और संसाधन उपलब्ध हो जाते हैं तो नारनौल सहित आसपास के हजारों मरीजों को बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

दूसरी ओर कई सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उन पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को भी बधाई दी है, जिन्होंने पिछले कई महीनों से इस मुद्दे को लगातार उठाकर जनहित की आवाज बुलंद की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। नाबार्ड उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार : हर महीने लगेंगे विशेष बिक्री मेले | स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ को होगा सीधा लाभ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। अब प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) समर्थित स्वयं सहायत...
Continue Reading

कोरियावास | 84 धुनी तपस्या का दिव्य अनुष्ठान शुरू : गुरु गोरखनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ | 31 मई को होगा देसी घी का विशाल भंडारा

रामचन्द्र सैनी
|
गुरु गोरखनाथ धाम कोरियावास में 84 धुनी तपस्या के दौरान साधना में लीन महंत राजेंद्र नाथ, दर्शन एवं परिक्रमा करते श्रद्धालु।
गुरु गोरखनाथ धाम कोरियावास में 84 धुनी तपस्या के दौरान साधना में लीन महंत राजेंद्र नाथ, दर्शन एवं परिक्रमा करते श्रद्धालु।
कोरियावास | हरियाणा के कोरियावास स्थित गुरु गोरखनाथ धाम इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और तपस्या का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। धाम में 10 मई से शुरू हुई पवित्र 84 धुनी तपस्या के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाबा बालक नाथ मठ परंपरा औ...
Continue Reading

नारनौल | राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि : प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन | आधुनिक भारत के शिल्पकार बताया

GZN इनपुट डेस्क
|
नारनौल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
नारनौल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
नारनौल | भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया के नेतृत्व में नारनौल अनाज मंडी चौक स्थित डाकघर के निकट स्था...
Continue Reading
Advertisement

Trending