ज़िला
चंडीगढ़ | टोहाना दौरे में कुमारी सैलजा : जनता की समस्याएं सुनीं | सरकार पर युवाओं–किसानों की अनदेखी का आरोप
चंडीगढ़ | सिरसा क्षेत्र की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव ने अपने लोकसभा क्षेत्र के चौथे दिन के प्रवास के दौरान टोहाना में जनता की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टोहाना दौरे के दौरान लोगों की समस्याएं सुनतीं कुमारी सैलजा।
कुमारी सैलजा ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी फैसलों के कारण आज हर वर्ग परेशान है। युवाओं के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है, किसानों और व्यापारियों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, जबकि आम आदमी महंगाई और अव्यवस्थाओं के बोझ तले दब चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों का असर अब सीधे आम जनता के दैनिक जीवन पर दिखाई देने लगा है। सांसद ने कहा कि पहले एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर जनता की कमर तोड़ी गई। लोगों को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा और अब हालात यह हैं कि बैंकों के बाहर भी लोगों की कतारें लग रही हैं। जिन लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई बैंकों में जमा कर रखी है, उन्हें अपना ही पैसा निकालने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यह स्थिति सरकार की आर्थिक नीतियों और प्रशासनिक विफलता को उजागर करती है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि किसानों को खेती के लिए खाद, बीज और नकदी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। व्यापारी बाजारों में मंदी और आर्थिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं, जबकि युवा बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में भेदभाव से निराश हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और जनता का भरोसा लगातार टूट रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता को गुमराह करने के बजाय सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए और तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज भविष्य को लेकर चिंतित है। रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं और जो भर्तियां निकलती भी हैं, उनमें पारदर्शिता दिखाई नहीं देती। दूसरी ओर महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है, जबकि जमीन पर जनता समस्याओं से जूझ रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। सरकार को चाहिए कि वह जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करे, बैंकों में नकदी की व्यवस्था सुनिश्चित करे, महंगाई पर नियंत्रण लगाए और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करे, ताकि लोगों को अपने ही अधिकारों और पैसों के लिए दर-दर भटकना न पड़े।
रेवाड़ी | तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस बनी हादसे की वजह : स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर 3 कारों को मारी टक्कर | गर्भवती महिला समेत कई घायल
दिल्ली | मिडल ईस्ट संकट पर उद्योग जगत के साथ खड़ी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारिक संगठनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा
दिल्ली | जापानी निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- भारत-जापान साझेदारी से बनेगा स्मार्ट और ग्रीन भविष्य
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
अटेली2 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल14 hours agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | मेघोत बिंजा और मेघोत हाला में जागरूकता अभियान : पुलिस ने नशा मुक्ति और नए कानूनों की दी जानकारी
-
हरियाणा2 days agoमहेंद्रगढ़ | एबीवीपी हरियाणा प्रांत अभ्यास वर्ग की तैयारियां शुरू : व्यवस्था बैठक आयोजित
-
ब्रेकिंग न्यूज़2 days agoचंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला