फरीदाबाद | कस्टमर केयर बनकर 98 हजार की साइबर ठगी : खाताधारक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों के साथ पुलिस टीम।
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों के साथ पुलिस टीम।

फरीदाबाद। साइबर अपराधियों द्वारा कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोप में खाताधारक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले निवासी 49 वर्षीय इमतियाज, 22 वर्षीय रोहित और 23 वर्षीय इलमान के रूप में हुई है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने तकनीकी जांच और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-56ए निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23 दिसंबर 2025 को उसने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजकर कॉल किया था। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर कर्मचारी बताते हुए 10 रुपये सर्विस चार्ज लगने की बात कही और फोन काट दिया।

कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने फोन-पे का बैलेंस चेक करने के लिए कहा। जैसे ही पीड़ित ने अपने मोबाइल में बैलेंस चेक करने की कोशिश की, उसके फोन की स्क्रीन अचानक बंद हो गई। इसके तुरंत बाद उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए।

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम इमतियाज के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इमतियाज ने अपना बैंक खाता रोहित को उपलब्ध कराया था, जबकि रोहित ने यह खाता आगे इलमान को दे दिया। तीनों आरोपी एक ही जिले के निवासी हैं और साइबर ठगी नेटवर्क के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी के 98 हजार रुपये उक्त खाते में प्राप्त हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों में इमतियाज पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है, रोहित बी.कॉम स्नातक है जबकि इलमान 12वीं पास है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े साइबर गिरोह से तो नहीं है तथा उन्होंने इसी तरह की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।

साइबर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग, रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करने या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस बनी हादसे की वजह : स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर 3 कारों को मारी टक्कर | गर्भवती महिला समेत कई घायल

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | जिले के गांव चाँदावास के पास रेवाड़ी-बेरली रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार सरकारी जीवनदायनी एम्बुलेंस स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर आगे चल रही तीन कारों से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों कारें बुरी तरह ...
Continue Reading

दिल्ली | मिडल ईस्ट संकट पर उद्योग जगत के साथ खड़ी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारिक संगठनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मिडल ईस्ट में आए संकट का इंडस्ट्री विशेषकर आयात निर्यात पर गहरा प्रभाव पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विषय पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके है। संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार व्यवसाईयों...
Continue Reading

दिल्ली | जापानी निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- भारत-जापान साझेदारी से बनेगा स्मार्ट और ग्रीन भविष्य

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और जापान के बीच वर्षों से मजबूत राजनीतिक एवं आर्थिक साझेदारी रही है। नेक्स्ट जनरेशन इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए जापान के साथ मिलकर रेसिलिएंट सप्लाई चेन्स बन सकती है जिससे स्मा...
Continue Reading
Advertisement

Trending