रेवाड़ी | तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस बनी हादसे की वजह : स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर 3 कारों को मारी टक्कर | गर्भवती महिला समेत कई घायल

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

रेवाड़ी | जिले के गांव चाँदावास के पास रेवाड़ी-बेरली रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार सरकारी जीवनदायनी एम्बुलेंस स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर आगे चल रही तीन कारों से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

चाँदावास के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कारों और सरकारी एम्बुलेंस का दृश्य।

चाँदावास के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कारों और सरकारी एम्बुलेंस का दृश्य।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एम्बुलेंस काफी तेज गति में थी और स्पीडब्रेकर पर आते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद एम्बुलेंस ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय एम्बुलेंस में एक गर्भवती महिला सहित पांच से छह लोग सवार थे, जिन्हें भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर एम्बुलेंस समय रहते नहीं रुकती तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।

तेज रफ्तार एम्बुलेंस की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

तेज रफ्तार एम्बुलेंस की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद भी एम्बुलेंस करीब 150 मीटर तक अनियंत्रित हालत में दौड़ती रही और आखिरकार डिवाइडर पर चढ़कर रुकी। घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने भी शुरुआती जांच में माना कि एम्बुलेंस की तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण हो सकती है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं रेवाड़ी नागरिक अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर रविंदर कुमार ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जांच का विषय है कि आखिर हादसे की वास्तविक वजह क्या रही और गलती किसकी थी। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली | मिडल ईस्ट संकट पर उद्योग जगत के साथ खड़ी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारिक संगठनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मिडल ईस्ट में आए संकट का इंडस्ट्री विशेषकर आयात निर्यात पर गहरा प्रभाव पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विषय पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके है। संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार व्यवसाईयों...
Continue Reading

दिल्ली | जापानी निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- भारत-जापान साझेदारी से बनेगा स्मार्ट और ग्रीन भविष्य

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और जापान के बीच वर्षों से मजबूत राजनीतिक एवं आर्थिक साझेदारी रही है। नेक्स्ट जनरेशन इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए जापान के साथ मिलकर रेसिलिएंट सप्लाई चेन्स बन सकती है जिससे स्मा...
Continue Reading

फरीदाबाद | कस्टमर केयर बनकर 98 हजार की साइबर ठगी : खाताधारक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए

धर्मेंद्र यादव
|
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों के साथ पुलिस टीम।
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों के साथ पुलिस टीम।
फरीदाबाद। साइबर अपराधियों द्वारा कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोप में खाताधारक समेत तीन आर...
Continue Reading
Advertisement

Trending