ज़िला
सतनाली | ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगों का सौंपा ज्ञापन
सतनाली | ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबद्ध एआईयूटीयूसी के सतनाली ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को बीडीपीओ कार्यालय सतनाली में एकत्रित होकर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रधान जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित सभा के बाद कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीडीपीओ सतनाली के माध्यम से एसईपीओ सतनाली को सौंपा।

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीडीपीओ सतनाली के माध्यम से एसईपीओ सतनाली को सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी।
सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि, ब्लॉक प्रधान जगदीश प्रसाद तथा एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी वर्ष 2007 से गांवों में साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं और ग्रामीणों को बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद 19 वर्षों की सेवाओं के बाद भी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया और न ही 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू किया गया है।
यूनियन नेताओं ने मांग उठाई कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाए, पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में लाया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी बेहद गरीब परिवारों से आते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा उपकरण, स्वचालित वाहन और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।
जिला प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि ने सरकार से 400 लोगों की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, दुर्घटना की स्थिति में 50 लाख रुपये मुआवजा, सामान्य मृत्यु पर 20 लाख रुपये मुआवजा, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि, पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, पीएफ और पहचान पत्र जारी करने की मांग की। इसके साथ ही वर्ष 2026 की वर्दी, ड्रेस राशि, धुलाई भत्ता और औजार राशि जारी करने की मांग भी उठाई गई।
यूनियन की ओर से 24 मई 2026 को हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी के नरवाना स्थित आवास पर आयोजित धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की गई।
प्रदर्शन में बलबीर, सुरेश, रमेश, अशोक, ईश्वर, परमवीर, विनोद, रामफल, विकास, गोपाल, शिवकुमार, पूनम, रामकिशन, विक्रम, जयबीर, गुड्डी देवी सहित अनेक ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
सतनाली। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर होगी रणनीति तय : सतनाली बीडीपीओ कार्यालय में कल विशेष बैठक | आंदोलन की रूपरेखा पर होगा मंथन
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
चंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला
-
निजामपुर3 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
अटेली3 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल1 day agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | मेघोत बिंजा और मेघोत हाला में जागरूकता अभियान : पुलिस ने नशा मुक्ति और नए कानूनों की दी जानकारी
-
निजामपुर3 days agoचंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला
-
हरियाणा3 days agoमहेंद्रगढ़ | एबीवीपी हरियाणा प्रांत अभ्यास वर्ग की तैयारियां शुरू : व्यवस्था बैठक आयोजित