महेंद्रगढ़ | महंगाई पर हल्ला बोल की तैयारी : 27 मई को होगा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राव दान सिंह करेंगे नेतृत्व

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
| महेंद्रगढ़
राव दान सिंह।
राव दान सिंह।

महेंद्रगढ़ | हरियाणा में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर विपक्ष अब खुलकर मैदान में उतरता दिखाई दे रहा है। 27 मई को महेंद्रगढ़ में होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व सीपीएस एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव दान सिंह करेंगे।

27 मई के विरोध प्रदर्शन को लेकर बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।

27 मई के विरोध प्रदर्शन को लेकर बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम को केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि आगामी राजनीतिक समीकरणों के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। पिछले कई दिनों से राव दान सिंह के समर्थक और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने में जुटे हुए हैं। महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना, अटेली और आसपास के क्षेत्रों में बैठकों का दौर लगातार जारी है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस संगठन के साथ-साथ स्थानीय सामाजिक और किसान संगठनों के लोग भी इस प्रदर्शन में भागीदारी की तैयारी कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कार्यक्रम केवल महंगाई के मुद्दे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश के बड़े मंच के रूप में पेश किया जाएगा।

लंबे समय बाद अहीरवाल क्षेत्र में कांग्रेस किसी बड़े जनसमूह के साथ सड़क पर उतरती दिखाई दे रही है। ऐसे में इस प्रदर्शन को सीधे तौर पर शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक राव दान सिंह इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने की तैयारी में हैं कि अहीरवाल क्षेत्र में उनका जनाधार मजबूत है और जनता सरकार की नीतियों से नाराज है।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ राव दान सिंह।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ राव दान सिंह।

प्रदेश में बढ़ती रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों को लेकर आम लोग पहले ही परेशान हैं। ऐसे में कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच बड़े राजनीतिक मुद्दे के रूप में उठाने की रणनीति पर काम कर रही है।

अब सबकी नजरें 27 मई पर टिकी हैं, जब महेंद्रगढ़ में होने वाला “महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल” कार्यक्रम प्रदेश की राजनीति को नया संदेश देने की कोशिश करेगा।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | बंदरों के आतंक पर फूटा लोगों का गुस्सा : बालाजी चौक पर लगाया जाम, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ | शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने शहर के मुख्य बालाजी चौक पर जाम लगाकर प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से बंदरों का...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | चलो वार्ड, चलो पंचायत अभियान तेज, हर गांव-हर घर तक पहुंचेगी युवा कांग्रेस : जनसेवा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा पुनीत बुलान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जनसंपर्क अभियान के दौरान मौजूद युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
जनसंपर्क अभियान के दौरान मौजूद युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
महेंद्रगढ़ | चलो वार्ड, चलो पंचायत अभियान के तहत महेंद्रगढ़ जिले में युवा कांग्रेस द्वारा संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने गांवों और वार्डों में पहुंचकर लोगों से ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | जीएसएसएस बेरी का शत-प्रतिशत परिणाम : 12वीं में 15 व 10वीं में 14 विद्यार्थियों ने बनाई मेरिट

सुशील शर्मा
|
जीएसएसएस बेरी के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य और स्टाफ।
जीएसएसएस बेरी के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य और स्टाफ।
महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणामों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी (GSSS बेरी) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे ...
Continue Reading
Advertisement

Trending