ज़िला
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 72 लाख की साइबर ठगी : खाताधारक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद | पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की गई 72,74,882 रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपियों को 21 मई को रामपुर और बरेली से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव (36), आसिफ (30) निवासी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश तथा जावैद (40) निवासी जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-81 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 सितंबर 2025 को उसके व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़ा एक मैसेज आया। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश संबंधी जानकारी दी जाती थी।
शिकायतकर्ता को एक एप का लिंक भेजकर खाता खुलवाया गया और अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। पीड़ित ने ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 72,74,882 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसे जमा कराने की मांग की गई। खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संजीव के नाम एस.के. इंटरप्राइजेज फर्म का खाता है, जिसे उसने आसिफ और जावैद को इस्तेमाल के लिए दिया था। पुलिस जांच में पता चला कि फर्म के खाते में ठगी के 5 लाख रुपये आए थे। आरोपी संजीव ग्रेजुएट है और उसका खुद का सीएससी सेंटर है, जबकि आसिफ और जावैद कपड़े की दुकान पर काम करते हैं।
फतेहाबाद | ग्रीवेंस मीटिंग में मंत्री कृष्ण बेदी सख्त : शिकायतकर्ता के नहीं पहुंचने पर भड़के, अधिकारियों को भी लगाई फटकार
गुरुग्राम | घोड़ागाड़ी पर चढ़ कांग्रेस का महंगाई मार्च, पेट्रोल-डीजल और नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा : ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मिनी सचिवालय तक प्रदर्शन
फरीदाबाद | स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 10 से ज्यादा बच्चे घायल : 4 की हालत गंभीर, अभिभावकों में भारी रोष
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी3 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल1 day agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | मेघोत बिंजा और मेघोत हाला में जागरूकता अभियान : पुलिस ने नशा मुक्ति और नए कानूनों की दी जानकारी
-
नारनौल3 days agoचंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला
-
हरियाणा3 days agoमहेंद्रगढ़ | एबीवीपी हरियाणा प्रांत अभ्यास वर्ग की तैयारियां शुरू : व्यवस्था बैठक आयोजित