नांगल चौधरी | आर्थिक चुनौतियों के दौर में संयम और सहयोग जरूरी : टिंकू प्रधान | अनावश्यक खर्चों से बचने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
टिंकू प्रधान।
टिंकू प्रधान।

नांगल चौधरी | युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के सचिव टिंकू प्रधान ने नागरिकों से आर्थिक चुनौतियों के दौर में संयम, समझदारी और जिम्मेदारी के साथ जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक को देशहित को प्राथमिकता देते हुए छोटे-छोटे सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।

टिंकू प्रधान ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए और संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि जहां संभव हो टैक्सी या निजी वाहनों को साझा किया जाए तथा अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया जाए। इससे न केवल व्यक्तिगत खर्चों में कमी आएगी बल्कि ईंधन की बचत भी होगी।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर ही यात्रा करनी चाहिए ताकि समय और धन दोनों की बचत हो सके। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी लोगों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने से पर्यावरण संतुलन बना रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

टिंकू प्रधान ने कहा कि किसी भी चुनौतीपूर्ण समय में समाज की सामूहिक भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए छोटे-छोटे प्रयास करे तो देश की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सादगी अपनाने, संसाधनों का सदुपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | नांगल चौधरी थाना विवाद पर सरपंचों में रोष : एसपी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग | कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मंजीत सोनी
|
कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुट हुए नांगल चौधरी क्षेत्र के सरपंच।
कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुट हुए नांगल चौधरी क्षेत्र के सरपंच।
नांगल चौधरी | क्षेत्र के कई सरपंचों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने नांगल चौधरी थाना के खिलाफ दी गई शिकायत की जांच उसी थाने को सौंपे जाने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। इसी मुद्दे को लेकर सरपंच आज नारनौल में एसप...
Continue Reading

नांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

मंजीत सोनी
|
महिला प्रभारी नियुक्त होने पर वंदना यादव का सम्मान करते वेद प्रचार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य।
महिला प्रभारी नियुक्त होने पर वंदना यादव का सम्मान करते वेद प्रचार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य।
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले में वैदिक संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सनातन संस्कारों के प्रचार-प्रसार को नई गति देने के उद्देश्य से वेद प्रचार मंडल द्वारा नई टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रधान श्री धर्मवीर जी ने पूरी टीम की घोषणा करते हुए...
Continue Reading

नांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

नितिन यादव
|
गांव दोस्तपुर के सरपंच बाबरुभान यादव
गांव दोस्तपुर के सरपंच बाबरुभान यादव
नांगल चौधरी। दोस्तपुर गांव के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। लूजोता मोड़ पर गांव का नाम दर्शाने वाला साइन बोर्ड नहीं होने के कारण राहगीरों, बाहरी लोगों और वाहन चालकों को गांव तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़त...
Continue Reading
Advertisement

Trending