अटेली। भीषण गर्मी में जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पेयजल संकट : कर्मचारी बोले- दूसरों की प्यास बुझाते हैं | खुद पानी को तरसते हैं

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली-फतेहपुर मार्ग स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के अभियंता कार्यालय में पेयजल व्यवस्था नहीं होने से परेशानी झेलते कर्मचारी।
अटेली-फतेहपुर मार्ग स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के अभियंता कार्यालय में पेयजल व्यवस्था नहीं होने से परेशानी झेलते कर्मचारी।

अटेली। भीषण गर्मी में दूसरों की प्यास बुझाने वाले खुद प्यास से व्याकुल हो रहे हैं। यह वाक्य कहीं और का नहीं बल्कि जन स्वास्थ्य विभाग के अभियंता कार्यालय फतेहपुर का है । जहां आने जाने वाले नागरिकों को तो दूर की बात यहां कार्यालय में सेवारत कर्मचारियों के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं है।

जानकारी के अनुसार यहां न तो कोई पीने के पानी की उचित व्यवस्था न ही कोई आरो सिस्टम प्रणाली लगाए गए । ऐसे हालात में कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारियों का कहना है कि हम दूसरों की प्यास बुझाते हैं लेकिन हम खुद ही प्यास से व्याकुल हो रहे हैं ।

जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया है कि यह जो प्रणाली अपनाई हुई है इस प्रणाली को लेकर कार्यकारी अभियंता द्वारा कार्यालय में किसी प्रकार की पेयजल व्यवस्था नहीं होने से अनेक प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो रही है इसलिए स्वास्थ कर्मचारी द्वारा कार्यकारी अभियंता से अपील कि है की कार्यालय में पीने के पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि यह कार्यालय अटेली से फतेहपुर को जाने वाले मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां दिन भर वाहनों व पैदल यात्रियों का आवागमन काफी रहता है लेकिन रास्ते में कहीं भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है अगर कार्यालय में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो जाए तो आने जाने वाले राहगीरों के लिए भी यह एक धर्मार्थ प्रेरणादायक साबित होगा ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश : आयुष्मान आरोग्य मंदिर नावदी में जागरूकता बैठक आयोजित

जितेंद्र सोलंकी
|
नावदी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता बैठक, लिंग अनुपात सुधारने का दिया संदेश
नावदी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता बैठक, लिंग अनुपात सुधारने का दिया संदेश
अटेली। गिरते लिंग अनुपात पर नियंत्रण एवं बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नावदी में ग्राम पंचायत के सहयोग से जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान के साथ ग...
Continue Reading

अटेली। भीषण गर्मी में युवाओं ने पेश की सेवा की मिसाल : बिहाली में राहगीरों के लिए लगाई छबील | पिलाया मीठा ठंडा जल

जितेंद्र सोलंकी
|
-बिहाली में अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर मीठा पानी पिलाते हुए।
-बिहाली में अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर मीठा पानी पिलाते हुए।
अटेली। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच अटेली क्षेत्र के गांव बिहाली के युवाओं ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर छबील लगाकर राहगीरों को मीठा ठंडा जल पिलाया। तपती धूप में सफर कर रहे लोगों के लिए यह सेवा कार्य बड़ी रा...
Continue Reading

अटेली। प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान : श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने पाठ्य सामग्री व प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अटेली में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, श्रीराम सेवा ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अटेली। श्रीराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गुजरवास स्थित ट्रस्ट कार्यालय, ओम गार्डन में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े 12 वीं कक्षा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र ...
Continue Reading
Advertisement

Trending