ज़िला
नारनौल। यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 2303 चालान | ओवरस्पीड व रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर शिकंजा
नारनौल। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में 2303 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया के निर्देश पर 18 मई से 24 मई तक चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा डार्क फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई।
जिला पुलिस का यह अभियान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के तहत जिले के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 2303 वाहन चालकों के चालान किए गए। इनमें बिना नंबर प्लेट वाले 110 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जबकि निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 128 चालकों के चालान काटे गए। वहीं गलत दिशा में वाहन चलाकर सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वाले 62 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों तथा वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगाने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नारनौल | ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे एसडीएम उदय सिंह : दिया ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश
नारनौल। ई-रिक्शा में सफर कर डीसी अनुपमा अंजली ने दिया ईंधन बचाने का संदेश : बस स्टैंड और पंचायत भवन का किया औचक निरीक्षण
नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला विशेष प्रशिक्षण : घर-घर पहुंचकर होगा मतदाता सत्यापन अभियान
-
निजामपुर2 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
अटेली5 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी2 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल