नांगल चौधरी | नांगल चौधरी थाना विवाद पर सरपंचों में रोष : एसपी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग | कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुट हुए नांगल चौधरी क्षेत्र के सरपंच।
कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुट हुए नांगल चौधरी क्षेत्र के सरपंच।

नांगल चौधरी | क्षेत्र के कई सरपंचों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने नांगल चौधरी थाना के खिलाफ दी गई शिकायत की जांच उसी थाने को सौंपे जाने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। इसी मुद्दे को लेकर सरपंच आज नारनौल में एसपी से मिलने पहुंचे।

नारनौल में एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और स्टाफ बदलाव की मांग की।

नारनौल में एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और स्टाफ बदलाव की मांग की।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि थाने में सरपंचों के साथ स्टाफ का व्यवहार ठीक नहीं होता। उनकी मांग है कि थाने में तैनात कर्मचारियों को बदलकर अन्य स्थानों से स्टाफ लगाया जाए। सरपंचों का कहना है कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो वे धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

सरपंचों ने यह भी सवाल उठाया कि थाने के खिलाफ शिकायत भेजने के बावजूद उसी थाने में जांच करवाना निष्पक्ष नहीं माना जा सकता।

सरपंचों की बातचीत डीएसपी भारत भूषण से भी हुई, जहां उन्होंने अपनी शिकायत व समस्याओं को विस्तार से रखा। सरपंचों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। शहर से गांव तक फैला भू-माफियाओं का जाल : कृषि भूमि पर बस रहीं अवैध कॉलोनियां | प्रशासनिक चुप्पी पर उठे सवाल

रामपाल फ़ौजी
|
शहबाजपुर क्षेत्र में कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी का दृश्य।
शहबाजपुर क्षेत्र में कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी का दृश्य।
नांगल चौधरी। क्षेत्र में भू-माफियाओं का नेटवर्क अब शहरों से निकलकर ग्रामीण अंचलों तक पहुंच चुका है। सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में बिना अप्रूव्ड कॉलोनी के रजिस्ट्रियों पर सख्ती किए जाने के बाद अब अवैध कॉलोनाइजरों ने गांवों की कृषि भूमि को अपनी काली ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | आर्थिक चुनौतियों के दौर में संयम और सहयोग जरूरी : टिंकू प्रधान | अनावश्यक खर्चों से बचने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

मंजीत सोनी
|
टिंकू प्रधान।
टिंकू प्रधान।
नांगल चौधरी | युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के सचिव टिंकू प्रधान ने नागरिकों से आर्थिक चुनौतियों के दौर में संयम, समझदारी और जिम्मेदारी के साथ जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्...
Continue Reading

नांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

मंजीत सोनी
|
महिला प्रभारी नियुक्त होने पर वंदना यादव का सम्मान करते वेद प्रचार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य।
महिला प्रभारी नियुक्त होने पर वंदना यादव का सम्मान करते वेद प्रचार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य।
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले में वैदिक संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सनातन संस्कारों के प्रचार-प्रसार को नई गति देने के उद्देश्य से वेद प्रचार मंडल द्वारा नई टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रधान श्री धर्मवीर जी ने पूरी टीम की घोषणा करते हुए...
Continue Reading
Advertisement

Trending