नारनौल। बेटी के जन्मदिन पर गोसेवा, पौधारोपण और छबील का आयोजन : सामाजिक सरोकारों से दिया प्रेरक संदेश | संस्थाओं की जनसेवा पहल की सराहना

रिपोर्टर: अनीता
| नारनौल
बेटी के जन्मदिन पर गोशाला में सवामनी, पौधारोपण और छबील सेवा करते समाजसेवी व परिवारजन।
बेटी के जन्मदिन पर गोशाला में सवामनी, पौधारोपण और छबील सेवा करते समाजसेवी व परिवारजन।

नारनौल। बेटी के जन्मदिन को समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट, ढाणी बाठोठा के सहयोग से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गोसेवा, पौधारोपण और छबील लगाकर समाज में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया।

रविवार को बाबा मुकंददास गोशाला में युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट द्वारा सवामनी का आयोजन किया गया। वहीं नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव दोस्तपुर में बेटी दक्षिता के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर उनके परिवार द्वारा गोशाला में सवामनी कराई गई तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बेटी के जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की इस पहल की सराहना की।

दक्षिता के पिता दिनेश कुमार ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर सेवा कार्यों में भाग लेने से आत्मिक संतोष प्राप्त होता है और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि समाजहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं।

इसी क्रम में ढाणी बाठोठा संस्था के सदस्य संदीप कुमार उर्फ अन्नी ने भी गोशाला में सवामनी आयोजित कर गोसेवा में योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गोसेवा को भारतीय संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया।

संस्था के सदस्य योगेश सैनी ने बताया कि युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट लगातार विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जहां भी जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा का अवसर मिले, वहां सभी को आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए।

भीषण गर्मी के बीच जनसेवा के उद्देश्य से ढाणी बाठोठा में संस्था के नियमित रक्तदाता जयवीर यादव और उनके साथियों ने बाबा खान वाले बालाजी के नाम पर राहगीरों के लिए छबील लगाई। छबील में बड़ी संख्या में राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों ने ठंडा मीठा पानी ग्रहण किया और सेवा कार्य में जुटे युवाओं की सराहना की।

कार्यक्रम के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, गोसेवा और मानव सेवा जैसे सामाजिक संदेशों को मजबूती मिली। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित और समाजसेवा के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 2303 चालान | ओवरस्पीड व रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर शिकंजा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में विशेष ट्रैफिक अभियान के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।
नारनौल में विशेष ट्रैफिक अभियान के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।
नारनौल। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में 2303 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया के निर्देश पर 18 मई से 24 मई तक चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना नंब...
Continue Reading

नारनौल। आरती सिंह राव की पहल से पटीकरा आयुर्वेदिक कॉलेज को बड़ी सौगात : 134.17 करोड़ रुपये से होगा विस्तार | दक्षिण हरियाणा में आयुष शिक्षा का बनेगा प्रमुख केंद्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से महेंद्रगढ़ जिले के पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के विस्तार और आधुनिकीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रदेश सरकार ने कॉलेज परिसर में नए भवनों और आधारभूत...
Continue Reading

नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | भाषण प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते आयोजक।
कार्यक्रम में संबोधित करते आयोजक।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में रविवार को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ज...
Continue Reading
Advertisement

Trending