ज़िला
सतनाली। भीषण गर्मी में श्याम पाइप एजेंसी की पहल : राहगीरों को पिलाया मीठा व नींबू पानी
सतनाली। बढ़ती गर्मी और झुलसाने वाली धूप के बीच सतनाली कस्बे में श्याम पाइप एजेंसी एवं स्थानीय युवाओं ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों के लिए मीठे पानी व नींबू पानी की व्यवस्था की। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा व मीठा पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस की।

सतनाली में श्याम पाइप एजेंसी की पहल, राहगीरों को पिलाया मीठा और नींबू पानी
श्याम पाइप एजेंसी के संचालक प्रमोद फौजी ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए राह चलते लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे जनसेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।
सेवा शिविर के दौरान राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तेज धूप और गर्मी के बीच मीठा पानी और नींबू पानी मिलने से काफी राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों ने श्याम पाइप एजेंसी और सहयोगी युवाओं के इस प्रयास को मानवता और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
आयोजकों ने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण के ऐसे कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर प्रमोद फौजी, मनोज फौजी लेंघा, दिनेश डागर, प्रवीन सोनी, संदीप, रतन, हिमांशु, सिधांशु, मनीष, तवीश मेचू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सतनाली | मार्केट में बंदरों का आतंक : दुकानों में घुसकर सामान कर रहे नुकसान | राहगीरों में डर का माहौल
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
सतनाली | ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगों का सौंपा ज्ञापन
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी5 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी2 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी2 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार