नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा को लेकर नूंह पुलिस अलर्ट : सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।

नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस बल दिन-रात तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार सोमवार को पुन्हाना के डीएसपी दिनेश यादव ने बिछौर थाना प्रभारी सुखबीर यादव के साथ बिछौर से नीमका तक परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग पर लगाए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। यात्रा मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त के साथ राइडर टीमों को भी सक्रिय रखा गया है। वहीं रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाने के लिए अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मार्ग से गुजरने वाले वाहनों और लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

बिछौर थाना प्रभारी सुखबीर यादव ने बताया कि बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सभी पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन और पुलिस बल तैयार रखा गया है।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस कर्मी अथवा हेल्पलाइन पर दें। प्रशासन का लक्ष्य है कि बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा : सोशल मीडिया और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह। जिले में साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम और जांच एजेंसियों ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी सिम कार्ड और नकली ऑनलाइन प्रोफाइल के जरिए ल...
Continue Reading

नूंह। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ : क्षमता से अधिक बच्चों को ढो रही टाटा मैजिक सीज | वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बबीता वर्मा
|
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में एक निजी स्कूल के बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में भरकर ले जा रही टाटा मैजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत...
Continue Reading

फतेहाबाद। टोहाना में ITI छात्र पर लाठी-डंडों से हमला : गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट को किया अग्रोहा रेफर | पुरानी रंजिश के कारण पीटा

राजेश भाम्भू
|
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
फतेहाबाद। टोहाना शहर के रेलवे रोड पर सोमवार को 20 वर्षीय आईटीआई छात्र शिंपू पर 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में शिंपू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने अग्...
Continue Reading
Advertisement

Trending