नूंह | जिले से गुजर रहे केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : ERV-494 को डंपर ने रौंदा | कांस्टेबल बलवान की मौत

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन, हादसे में कांस्टेबल बलवान ने गंवाई जान।
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन, हादसे में कांस्टेबल बलवान ने गंवाई जान।

नूंह। जिले से गुजर रहे केएमपी एक्सप्रेसवे पर खेड़ा खलीलपुर पार्किंग के पास देर रात दर्दनाक हादसे में हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल बलवान की मौत हो गई, जबकि ईएचसी ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब डायल-112 की ERV-494 टीम एक सड़क दुर्घटना की कॉल अटेंड कर रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलाका थाना रोजका मेव क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर खेड़ा खलीलपुर पार्किंग के पास एक एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर ERV-494 मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम सड़क हादसे की कार्रवाई और यातायात व्यवस्था संभाल रही थी। इसी दौरान रेवासन की तरफ से तेज रफ्तार में आया एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे ERV-494 गाड़ी और वहां मौजूद पुलिस स्टाफ को टक्कर मार गया।

ईएचसी ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल

ईएचसी ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल

हादसा इतना भीषण था कि कांस्टेबल बलवान दो गाड़ियों के बीच में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ईएचसी ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कांस्टेबल जफरुद्दीन द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना तुरंत संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई।

हादसे में कांस्टेबल बलवान ने गंवाई जान।

हादसे में कांस्टेबल बलवान ने गंवाई जान।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक कांस्टेबल बलवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस हादसे ने एक बार फिर केएमपी एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस बनी हादसे की वजह : स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर 3 कारों को मारी टक्कर | गर्भवती महिला समेत कई घायल

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | जिले के गांव चाँदावास के पास रेवाड़ी-बेरली रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार सरकारी जीवनदायनी एम्बुलेंस स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर आगे चल रही तीन कारों से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों कारें बुरी तरह ...
Continue Reading

दिल्ली | मिडल ईस्ट संकट पर उद्योग जगत के साथ खड़ी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारिक संगठनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मिडल ईस्ट में आए संकट का इंडस्ट्री विशेषकर आयात निर्यात पर गहरा प्रभाव पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विषय पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके है। संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार व्यवसाईयों...
Continue Reading

दिल्ली | जापानी निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- भारत-जापान साझेदारी से बनेगा स्मार्ट और ग्रीन भविष्य

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और जापान के बीच वर्षों से मजबूत राजनीतिक एवं आर्थिक साझेदारी रही है। नेक्स्ट जनरेशन इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए जापान के साथ मिलकर रेसिलिएंट सप्लाई चेन्स बन सकती है जिससे स्मा...
Continue Reading
Advertisement

Trending