अटेली | सीएचसी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत : मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से आधुनिक सुविधाओं का विस्तार | स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल से मिलेगा लाभ

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर जानकारी देती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर जानकारी देती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।

अटेली | प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर अटेली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा और मेदांता फाउंडेशन के बीच सहयोग से तैयार प्रस्ताव को सिद्धांततः मंजूरी के लिए विचाराधीन रखा गया है।

सीएचसी अटेली

सीएचसी अटेली

प्रस्ताव के अनुसार सीएचसी अटेली में आगामी तीन वर्षों के लिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिसे आपसी सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।

इस पहल के तहत सीजेरियन ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, ओपीडी सेवाएं, एनीमिया स्क्रीनिंग क्लीनिक तथा अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा।

इसके अलावा महिलाओं में स्तन एवं गर्भाशय कैंसर की जांच, एनीमिया प्रबंधन, बीपी, आरबीएस और हीमोग्लोबिन जैसी जांचों की सुविधा तथा नवजात शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर (केएमसी) को भी मजबूत किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अटेली सीएचसी में इस पहल से महिलाओं और नवजात शिशुओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

प्रस्ताव में योग्य डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, एसीएलएस एंबुलेंस सुविधा, चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव तथा स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण का भी प्रावधान रखा गया है। साथ ही अटेली में परियोजना के सफल संचालन के बाद फर्रुखनगर और मीरपुर तक इस मॉडल के विस्तार की संभावना भी जताई गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और जनसुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। नवजात कन्या के जन्म पर परिवार ने मनाई खुशियां : दिया बेटी सम्मान का संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं
अटेली। गांव बेगपुर में एक परिवार ने नवजात कन्या के जन्म पर खुशियां मनाकर समाज को बेटियों के सम्मान और समानता का संदेश दिया। परिवार ने बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाया और वे सभी रस्में निभाईं, जो आमतौर पर लड़के के जन्म पर की जाती हैं। जानकारी के ...
Continue Reading

अटेली। भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए बनी राहत : अटेली-कनीना रोड पर लगाई मीठे पानी की छबील

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली-कनीना रोड़ पर राहगीरों को ठंडा मिठा पानी पिलाते दुकानदार,
अटेली-कनीना रोड़ पर राहगीरों को ठंडा मिठा पानी पिलाते दुकानदार,
अटेली। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अटेली-कनीना रोड पर दुकानदारों द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई गई। तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने छबील पर रुककर ठंडा पानी पिया और राहत महसूस की। दुकानदारों ने आपस...
Continue Reading

अटेली | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले अटेली के बेटे का बॉलीवुड में बड़ा धमाका : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनीष सैनी की पहली हिंदी फिल्म 29 मई को रिलीज

जितेंद्र सोलंकी
|
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी और उनकी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का पोस्टर।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी और उनकी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का पोस्टर।
अटेली | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी अब बॉलीवुड में बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म “द ग्रेट ग्...
Continue Reading
Advertisement

Trending