अटेली। भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए बनी राहत : अटेली-कनीना रोड पर लगाई मीठे पानी की छबील

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली-कनीना रोड़ पर राहगीरों को ठंडा मिठा पानी पिलाते दुकानदार,
अटेली-कनीना रोड़ पर राहगीरों को ठंडा मिठा पानी पिलाते दुकानदार,

अटेली। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अटेली-कनीना रोड पर दुकानदारों द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई गई। तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने छबील पर रुककर ठंडा पानी पिया और राहत महसूस की। दुकानदारों ने आपसी सहयोग से छबील का आयोजन किया, जहां राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों को ठंडा एवं मीठा पानी पिलाया गया।

भीषण गर्मी के कारण सड़क पर सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में छबील लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बनी हुई है।

इस दौरान खाद आपूर्ति इंस्पेक्टर हरी प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों के साथ मिलकर लोगों को ठंडा पानी पिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करनी चाहिए।

छबील पर पानी पीने पहुंचे लोगों ने दुकानदारों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि तेज गर्मी में ठंडा पानी मिलना किसी राहत से कम नहीं है। कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिल जाती है और सफर आसान हो जाता है। लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे समाजसेवी और दुकानदार इस प्रकार की छबील लगाकर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। नवजात कन्या के जन्म पर परिवार ने मनाई खुशियां : दिया बेटी सम्मान का संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं
अटेली। गांव बेगपुर में एक परिवार ने नवजात कन्या के जन्म पर खुशियां मनाकर समाज को बेटियों के सम्मान और समानता का संदेश दिया। परिवार ने बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाया और वे सभी रस्में निभाईं, जो आमतौर पर लड़के के जन्म पर की जाती हैं। जानकारी के ...
Continue Reading

अटेली | सीएचसी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत : मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से आधुनिक सुविधाओं का विस्तार | स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल से मिलेगा लाभ

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर जानकारी देती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर जानकारी देती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
अटेली | प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर अटेली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा और मेदांता फाउंडेशन के बीच सहयोग से तैयार प्...
Continue Reading

अटेली | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले अटेली के बेटे का बॉलीवुड में बड़ा धमाका : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनीष सैनी की पहली हिंदी फिल्म 29 मई को रिलीज

जितेंद्र सोलंकी
|
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी और उनकी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का पोस्टर।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी और उनकी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का पोस्टर।
अटेली | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी अब बॉलीवुड में बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म “द ग्रेट ग्...
Continue Reading
Advertisement

Trending