नूंह। बकरीद से पहले नूंह पुलिस का सख्त संदेश : कानून तोड़ा तो होगी कार्रवाई | धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह लघु सचिवालय में बकरीद को लेकर धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक करते एसपी डॉ. अर्पित जैन।
नूंह लघु सचिवालय में बकरीद को लेकर धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक करते एसपी डॉ. अर्पित जैन।

नूंह। आगामी बकरीद (ईद-उल-जुहा) पर्व को लेकर नूंह जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने जिले भर के मुस्लिम धार्मिक गुरुओं के साथ कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पुलिस ने साफ शब्दों में संदेश दिया कि त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बकरीद से पहले नूंह पुलिस अलर्ट, कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बकरीद से पहले नूंह पुलिस अलर्ट, कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि बकरीद त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पर्व है। उन्होंने धार्मिक गुरुओं से अपील की कि वे मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों को कानून का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बकरीद पर्व को लेकर नूंह लघु सचिवालय में धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक करते पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन।

बकरीद पर्व को लेकर नूंह लघु सचिवालय में धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक करते पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन।

पुलिस अधीक्षक ने कुर्बानी को लेकर भी प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर और सरकारी नियमों के अनुरूप ही की जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मेवात क्षेत्र की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर भी चिंता जताई गई। एसपी ने गौतस्करी, साइबर अपराध, नशा तस्करी, वाहन चोरी और युवाओं में बढ़ती लापरवाह प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए समाज से सहयोग मांगा। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत देते हुए कहा कि बकरीद के दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना और स्टंटबाजी जैसी हरकतें हादसों को न्योता देती हैं।

बैठक में मौजूद धार्मिक गुरुओं ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और समाज में शांति, भाईचारा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया। बकरीद से पहले हुई इस बैठक को प्रशासन की सुरक्षा और सतर्कता की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग गांव-गांव पहुंचाकर मजबूत कर रहा संगठन : मनोज बागड़ी

जिला ब्यूरो
|
रेवाड़ी में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।
रेवाड़ी में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।
रेवाड़ी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी आज रेवाड़ी पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार के कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर तथा फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया से ...
Continue Reading

रेवाड़ी। सफर सृष्टि का’ का 31 मई को होगा लोकार्पण : विज्ञान, इतिहास और अध्यात्म का अनूठा संगम | हुकुमदेव नारायण यादव होंगे मुख्य अतिथि

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राधेश्याम गोमला
राधेश्याम गोमला
रेवाड़ी। लब्धप्रतिष्ठ लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता मित्र राधेश्याम गोमला द्वारा लिखित और निर्मला प्रकाशन चरखी दादरी द्वारा प्रकाशित ग्रंथ ‘सफर सृष्टि का’ का आगामी 31 मई रविवार को लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर पद्म-भूषण अवार्डी पूर्व सांसद हुकुमदेव ना...
Continue Reading

नूंह। लघु सचिवालय नूंह की प्रथम मंजिल स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में सीएम फ्लाइंग का छापा : तीन घंटे से लगातार चल रही है जांच

बबीता वर्मा
|
नूंह के डीटीपी कार्यालय में जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम।
नूंह के डीटीपी कार्यालय में जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम।
नूंह। लघु सचिवालय नूंह की प्रथम मंजिल पर स्थित जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने अचानक छापा मारकर जांच शुरू कर दी। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल...
Continue Reading
Advertisement

Trending