अटेली। नवजात कन्या के जन्म पर परिवार ने मनाई खुशियां : दिया बेटी सम्मान का संदेश

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं

अटेली। गांव बेगपुर में एक परिवार ने नवजात कन्या के जन्म पर खुशियां मनाकर समाज को बेटियों के सम्मान और समानता का संदेश दिया। परिवार ने बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाया और वे सभी रस्में निभाईं, जो आमतौर पर लड़के के जन्म पर की जाती हैं।

जानकारी के अनुसार गांव बेगपुर निवासी सोनम पत्नी विकास ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। बेटी के जन्म की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। परिवार के लोगों ने मिठाइयां बांटी, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को शुभ समाचार दिया तथा घर में खुशी का उत्सव मनाया।

नवजात बच्ची के दादा गुरूवचन ने बताया कि उनके परिवार में लड़का और लड़की के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि बेटी भी परिवार की शान होती है और आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि समाज को पुरानी सोच बदलनी चाहिए और बेटियों को बराबर का सम्मान देना चाहिए। परिवार के सदस्यों ने कहा कि बेटी का जन्म किसी सौभाग्य से कम नहीं है। जिस प्रकार बेटे के जन्म पर खुशी मनाई जाती है, उसी प्रकार बेटियों के जन्म पर भी परिवार और समाज को उत्सव मनाना चाहिए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए बनी राहत : अटेली-कनीना रोड पर लगाई मीठे पानी की छबील

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली-कनीना रोड़ पर राहगीरों को ठंडा मिठा पानी पिलाते दुकानदार,
अटेली-कनीना रोड़ पर राहगीरों को ठंडा मिठा पानी पिलाते दुकानदार,
अटेली। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अटेली-कनीना रोड पर दुकानदारों द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई गई। तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने छबील पर रुककर ठंडा पानी पिया और राहत महसूस की। दुकानदारों ने आपस...
Continue Reading

अटेली | सीएचसी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत : मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से आधुनिक सुविधाओं का विस्तार | स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल से मिलेगा लाभ

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर जानकारी देती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर जानकारी देती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
अटेली | प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर अटेली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा और मेदांता फाउंडेशन के बीच सहयोग से तैयार प्...
Continue Reading

अटेली | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले अटेली के बेटे का बॉलीवुड में बड़ा धमाका : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनीष सैनी की पहली हिंदी फिल्म 29 मई को रिलीज

जितेंद्र सोलंकी
|
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी और उनकी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का पोस्टर।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी और उनकी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का पोस्टर।
अटेली | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी अब बॉलीवुड में बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म “द ग्रेट ग्...
Continue Reading
Advertisement

Trending