ज़िला
नांगल चौधरी। एकादशी पर इंसानियत की मिसाल बने मंजीत सोनी : बेजुबान पक्षियों के लिए रखवाए ठंडे पानी के शिकोरे | नगरपालिका परिसर में दिखी सेवा भावना
नांगल चौधरी। पुरषोत्तम एकादशी के पावन अवसर पर भीषण गर्मी के बीच मानवता और जीव दया की एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। समाजसेवी व मीडिया कर्मी, एवं सोनी नक्शा नविस नांगल चौधरी के मालिक मंजीत सोनी भुगारका वाले की ओर से नगरपालिका परिसर में पक्षियों के लिए दर्जन भर ठण्डे पानी के शिकोरे रखवाए गए, ताकि झुलसाती गर्मी में प्यास से परेशान पक्षियों को राहत मिल सके।

तपती धूप में पक्षियों के लिए रखे जलपात्र बने जीवनदायी सहारा, पानी पीता मोर।
तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच यह पहल लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी रही। जहां एक ओर इंसान गर्मी से बेहाल हैं, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर मंजीत सोनी ने इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।
नगरपालिका परिसर में रखे गए पानी के शिकोरे सुबह से ही पक्षियों से भरने लगे। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज को बड़ा संदेश देते हैं। लोगों ने कहा कि आज जरूरत केवल विकास की नहीं, बल्कि प्रकृति और जीवों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भी है।
मंजीत सोनी ने कहा कि पुरषोत्तम एकादशी केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, दया और परोपकार का संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भीषण गर्मी के दिनों में अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें।
पुरषोत्तम एकादशी पर की गई यह पहल अब पूरे क्षेत्र में सराहना बटोर रही है और लोगों को जीवों के प्रति दया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है।
नांगल चौधरी। नियामतपुर पहाड़ियों में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : पुलिस-माइनिंग विभाग ने पत्थरों से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं
नांगल चौधरी | पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी भारी मात्रा में अवैध देशी शराब : आरोपी गिरफ्तार।
नांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली7 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी4 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल7 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी4 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार