ज़िला
नांगल चौधरी। नियामतपुर पहाड़ियों में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : पुलिस-माइनिंग विभाग ने पत्थरों से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं
नांगल चौधरी। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशन में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव नियामतपुर की पहाड़ियों में अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। रात के अंधेरे में चल रहे खनन कार्य पर छापेमारी कर टीम ने पत्थरों से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से कब्जे में लिया।

नियामतपुर पहाड़ियों में अवैध खनन पर छापा, पत्थरों से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज
जानकारी के अनुसार थाना नांगल चौधरी पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को नियामतपुर क्षेत्र की पहाड़ियों में अवैध खनन गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अवैध रूप से खनन किए गए पत्थर भरे हुए पाए गए।
माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने जांच के दौरान खनन नियमों के उल्लंघन और अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन और खनिज सामग्री के अवैध परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत मई माह में अब तक कुल सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी जा चुकी हैं, जिन्हें माइनिंग विभाग के माध्यम से सीज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और प्राकृतिक संसाधनों की चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी रखकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखेंगी।
नांगल चौधरी | पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी भारी मात्रा में अवैध देशी शराब : आरोपी गिरफ्तार।
नांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
नांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी3 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
अटेली6 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी3 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार