निजामपुर | भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शरबत : युवाओं ने लिया 1000 पेड़ लगाने का संकल्प | छिलरो गांव में सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
छिलरो गांव के बस स्टैंड पर राहगीरों को शरबत पिलाते युवा और पौधारोपण का संकल्प लेते ग्रामीण।
छिलरो गांव के बस स्टैंड पर राहगीरों को शरबत पिलाते युवा और पौधारोपण का संकल्प लेते ग्रामीण।

निजामपुर | नौतपा की भीषण गर्मी के बीच छिलरो गांव के बस स्टैंड पर सरपंच विक्रम पहलवान, भूपेंद्र गंडास, जोगिंदर राड़, ईश्वर चौधरी एवं गांव के नौजवान युवाओं ने राहगीरों को शरबत पिलाकर राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। तेज गर्मी में लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर युवाओं ने सेवा और मानवता का परिचय दिया।

इस अवसर पर सरपंच विक्रम पहलवान ने बताया कि गांव के युवा हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रिम पंक्ति में रहते हैं और समाजहित के कार्यों में कभी पीछे नहीं हटते।

उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं की सोच सकारात्मक है और वे सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी युवाओं ने सरपंच के साथ मिलकर शपथ ली कि आगामी बारिश के सीजन में कम से कम 1000 पेड़ लगाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल पाए।

गांव के लोगों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर। ताऊ देवीलाल चौक पर राहगीरों को पिलाया शीतल जल : युवाओं ने पेश की मानव सेवा की मिसाल | भीषण गर्मी में लोगों को मिली राहत

भूपेंद्र कुमार
|
ताऊ देवीलाल चौक निजामपुर में राहगीरों को ठंडा पानी पिलाते समाजसेवी और युवा।
ताऊ देवीलाल चौक निजामपुर में राहगीरों को ठंडा पानी पिलाते समाजसेवी और युवा।
निजामपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच ताऊ देवीलाल चौक निजामपुर में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। नलवाती विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी, सत्ता पहलवान नापला, जाट सभा नांगल चौधरी के उप प्रधान अभय सिंह गा...
Continue Reading

निजामपुर | नौतपा की भीषण गर्मी में दनचोली के युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल : राहगीरों को पिलाया शरबत

भूपेंद्र कुमार
|
दनचोली गांव में शरबत वितरण शिविर के दौरान राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाते युवा।
दनचोली गांव में शरबत वितरण शिविर के दौरान राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाते युवा।
निजामपुर | नौतपा की प्रचंड गर्मी और झुलसा देने वाली लू के बीच सोमवार को गांव दनचोली के युवाओं ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। गांव के मुख्य मार्ग पर युवाओं ने शरबत वितरण शिविर लगाकर राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहु...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप...
Continue Reading
Advertisement

Trending