ज़िला
फतेहाबाद | पूर्व सीएम की पुण्यतिथि पर बीजेपी की नजर : हिसार के आदमपुर में बिश्नोई परिवार जुटेगा | समाधि स्थल पर समर्थकों को मैसेज देंगे कुलदीप
फतेहाबाद | हरियाणा भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई अपने पिता चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि (3 जून) पर बड़ी राजनीतिक ताकत दिखा सकते हैं। पूर्व सीएम की पुण्यतिथि पर आसपास के राज्यों से भी भजनलाल समर्थक आ सकते हैं। बिश्नोई परिवार आदमपुर में उनकी समाधि स्थल पर एकजुट होकर बड़ा मैसेज वर्करों को देने का काम करेंगे।

2025 में आदमपुर में भजनलाल की समाधि पर कुलदीप बिश्नोई व समर्थकों ने श्रद्धांजलि दी थी।
उनकी खुद की पार्टी भाजपा की नजर इस कार्यक्रम पर बनी हुई है। वहीं कुलदीप बिश्नोई समाधि स्थल पर जनसभा में वर्करों को बड़ा राजनीतिक मैसेज दे सकते हैं। इससे पहले दिल्ली में वर्करों से मुलाकात कर वह स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने की बात कह चुके हैं।
आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई अपने पुराने साथियों के साथ नजर आ सकते हैं। आदमपुर में इसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। कुलदीप बिश्नोई के दौरे से पहले भव्य बिश्नोई आदमपुर पहुंच सकते हैं। पुण्यतिथि के कार्यक्रम के बाद कुलदीप बिश्नोई अगस्त में प्रदेश में घूम-घूमकर वर्करों का समर्थन जुटाएंगे और अपनी ताकत को फिर से बढ़ाएंगे।

पूर्व सीएम भजनलाल की प्रतिमा के पैर छूते कुलदीप बिश्नोई।
हाल ही में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ मतभेद सामने आए हैं। हरियाणा निकाय चुनाव में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने चौधरी भजनलाल के खिलाफ बयानबाजी की और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली उनका बचाव करते नजर आए।
इससे कुलदीप बिश्नोई व उनके समर्थक नाराज हैं। कुलदीप बिश्नोई ने विदेश से ही वीडियो मैसेज कर इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और भाजपा को आइना दिखाया था।
हालांकि रेखा शर्मा के माफी मांगने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने इस विवाद में आगे ना बोलने को कहा है मगर इसके बाद से ही बिश्नोई परिवार के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं |
औकात से ज्यादा मिला, पद की गरिमा नहीं रखी
कुलदीप ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा था- रेखा शर्मा का बयान भूल नहीं, उनकी सोच बताती है। इन जैसी नौसिसियों को ये नहीं पता कि इतिहास पढ़ना आसान है, लेकिन रचने के लिए खून पसीना एक करना पड़ता है। जिसे औकात से ज्यादा मिल जाए तो बहुत कम लोग उसे पचा पाते हैं। रेखा का भी यही हाल है। राज्यसभा के पद की गरिमा तो रख लेते।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी ऐसी ही बात कही। मैं इसकी निंदा करता हूं। एक ऐसा व्यक्ति जिसकी कुछ औकात नहीं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैठे हो भाजपा ने आपको थोपा या बनाया। चौधरी भजनलाल जैसे सम्मानित व्यक्ति के पीछे जी लगाना जरूरी नहीं समझा।
दो बार सरकार बनाने में मेरा योगदान
कुलदीप ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार बनी तो वह कुलदीप की वजह से। तीन में से दो बार सरकार बनाने में मेरा योगदान है। पहले भाजपा को कोई नहीं जानता था। मेरे गठबंधन की वजह से सरकार बनी। अगर ऐसा ही घमंड रहा तो चौथी बार सरकार नहीं बनेगी। मुझे मजबूर मत कीजिए कि मैं आपको अर्श से फर्श पर लेकर आ जाऊं।
नूंह |अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा : बिना मान्यता चल रहे क्लीनिकों की होगी जांच | नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की तैयारी
नूंह। 40% से कम रिजल्ट वाले स्कूलों पर शिक्षा विभाग सख्त : डीईओ ने शिक्षकों को किया तलब | कमजोर परिणाम पर मांगा जवाब
नूंह। बकरीद से पहले नूंह पुलिस का सख्त संदेश : कानून तोड़ा तो होगी कार्रवाई | धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली7 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी4 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
अटेली7 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी4 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार