नारनौल | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महेंद्रगढ़ में होगा भव्य आयोजन : आईटीआई मैदान में जुटेंगे हजारों योग साधक

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
योग दिवस के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
योग दिवस के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।

नारनौल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण को लेकर महेंद्रगढ़ जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 21 जून को जिला मुख्यालय नारनौल के आईटीआई (बॉयज) मैदान में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों लोगों के एक साथ योग करने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया ने बुधवार को लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीसी तरुण कुमार पवारिया ने बताया कि मौसम खराब होने या बारिश की स्थिति में कार्यक्रम के लिए नारनौल सभागार भवन को वैकल्पिक स्थल के रूप में आरक्षित रखा गया है। उन्होंने सभी विभागों को समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि योग दिवस को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। जिला स्तर के साथ-साथ प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर भी भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संबंधित बीडीपीओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

योग दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों, डीपीई और पीटीआई को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा 8 से 10 जून तक गांव-गांव में योग जागरण यात्राएं निकाली जाएंगी। 11 से 13 जून तक महेंद्रगढ़, अटेली, नांगल चौधरी, सिहमा, कनीना, निजामपुर और सतनाली में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे, जिनमें प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी और आम नागरिक भाग लेंगे।

15 जून को जिले में विशाल योग मैराथन आयोजित की जाएगी, जिसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, योग संस्थान, पुलिस, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक भाग लेंगे। 16 से 18 जून तक आईटीआई नारनौल में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लिए विशेष योग शिविर लगाया जाएगा। वहीं 19 जून को बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, पटीकरा में योग संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पहले 20 जून को आईटीआई मैदान में अंतिम रिहर्सल आयोजित होगी।

‘हरित योग’ के रूप में मनाया जाएगा योग दिवस

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए हरित योग थीम के तहत मनाया जाएगा। वन विभाग के सहयोग से जिलेभर में लगभग 10 हजार औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इनमें आंवला, हरड़, अर्जुन, नीम, पीपल, अश्वगंधा, तुलसी और गिलोय जैसे पौधे शामिल हैं। इसके अलावा स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर योगासन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर परिषद और आईटीआई प्रशासन को सौंपी गई है, जबकि पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था जनस्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा। यातायात और पार्किंग व्यवस्था पुलिस विभाग के जिम्मे रहेगी।

बैठक में डीएसपी डॉ. कविता, आरएफओ रजनीश कुमार, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिबाला, डीडीपीओ प्रमोद कुमार, आईटीआई प्राचार्य विनोद कुमार खनगवाल, आयुष विभाग के डॉ. सतीश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | विधानसभा के बीएलओ और सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण : 15 जून से घर-घर पहुंचेंगे मतदान कर्मी | 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 70-नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए पंचायत भवन नारनौल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने की। प्रशिक्षण के दौर...
Continue Reading

नारनौल | पानी संकट पर बवाल : निजामपुर अनाथ गौशाला रोड पर लगा भारी जाम

हरविन्द्र यादव
|
पानी की समस्या से परेशान लोगों ने नारनौल के निजामपुर रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पानी की समस्या से परेशान लोगों ने नारनौल के निजामपुर रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
नारनौल। शहर के निजामपुर रोड पर आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब स्थानीय लोगों ने पानी की गंभीर समस्या को लेकर सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। [caption...
Continue Reading

नारनौल। जिला पुलिस की बड़ी सफलता : 6.50 लाख रुपये के 31 गुमशुदा मोबाइल बरामद | एसपी दीपक ने मालिकों को लौटाए फोन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल पुलिस मुख्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसपी दीपक।
नारनौल पुलिस मुख्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसपी दीपक।
नारनौल। जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के मार्गदर्शन में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 6 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के 31 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने तकनीकी दक्षता और लगातार प्रयासो...
Continue Reading
Advertisement

Trending