नूंह। भीषण गर्मी में नूंह पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल : लघु सचिवालय पर लगाई मीठे पानी की छबील

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच नूंह पुलिस ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लघु सचिवालय नूंह के मुख्य द्वार पर नूंह पुलिस की ओर से मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई।

लघु सचिवालय नूंह के मुख्य द्वार पर राहगीरों को मीठा ठंडा पानी पिलाते नूंह पुलिस के जवान।

लघु सचिवालय नूंह के मुख्य द्वार पर राहगीरों को मीठा ठंडा पानी पिलाते नूंह पुलिस के जवान।

गर्मी के कारण जहां दिनभर सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है, वहीं नूंह पुलिस द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की। छबील स्थल पर एसपी कार्यालय के जवान भी पूरे उत्साह के साथ सेवा में जुटे दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले लोगों को रुककर पानी पिलाया और गर्मी से बचाव के लिए अधिक पानी पीने तथा धूप से बचने की सलाह भी दी।

जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए लघु सचिवालय परिसर में लोगों को पानी वितरित करते पुलिसकर्मी।

जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए लघु सचिवालय परिसर में लोगों को पानी वितरित करते पुलिसकर्मी।

नूंह जिले के एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि “जल सेवा ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। भीषण गर्मी में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि नूंह पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी लगातार बढ़-चढ़कर भाग ले रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि गर्मी के इस दौर में मीठे पानी की छबील लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। लोगों का कहना था कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम कर रहा है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। ईद-उल-अजहा पर नूंह प्रशासन अलर्ट : जिलेभर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात | संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

बबीता वर्मा
|
ईद-उल-अजहा को लेकर नूंह प्रशासन की बैठक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते अधिकारी।
ईद-उल-अजहा को लेकर नूंह प्रशासन की बैठक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते अधिकारी।
नूंह। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नूंह जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधीश एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में 28 मई से 30 मई 2026 तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट ...
Continue Reading

नूंह |अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा : बिना मान्यता चल रहे क्लीनिकों की होगी जांच | नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

बबीता वर्मा
|
SMO डॉ कपिल देव
SMO डॉ कपिल देव
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में बिना मान्यता और अनुमति के संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर अब स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जिले में लगातार सामने आ रही लापरवाही, गलत इलाज और सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभ...
Continue Reading

फतेहाबाद | पूर्व सीएम की पुण्यतिथि पर बीजेपी की नजर : हिसार के आदमपुर में बिश्नोई परिवार जुटेगा | समाधि स्थल पर समर्थकों को मैसेज देंगे कुलदीप

राजेश भाम्भू
|
चौ. भजनलाल की पुण्यतिथि को लेकर जारी किया गया पोस्टर।
चौ. भजनलाल की पुण्यतिथि को लेकर जारी किया गया पोस्टर।
फतेहाबाद | हरियाणा भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई अपने पिता चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि (3 जून) पर बड़ी राजनीतिक ताकत दिखा सकते हैं। पूर्व सीएम की पुण्यतिथि पर आसपास के राज्यों से भी भजनलाल समर्थक आ सकते हैं। बिश्नोई परिवार आदमपुर में उनकी समाधि स्थल पर एकजु...
Continue Reading
Advertisement

Trending