सतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
सतनाली | क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कस्बे के विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों एवं समाजसेवियों द्वारा मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। बाजार, बस स्टैंड पास, मुख्य चौक एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई छबीलों में राहगीरों को ठंडा […]

सतनाली | क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कस्बे के विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों एवं समाजसेवियों द्वारा मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। बाजार, बस स्टैंड पास, मुख्य चौक एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई छबीलों में राहगीरों को ठंडा मीठा पानी, शरबत एवं नींबू पानी वितरित किया गया।

भीषण गर्मी में सतनाली के दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील, राहगीरों को मिली राहत
इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

छबील पर दिनभर राहगीरों, वाहन चालकों एवं मजदूर वर्ग के लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने दुकानदारों द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच इस प्रकार की छबीलें लोगों को राहत देने का कार्य कर रही हैं तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत कर रही हैं।



