ज़िला
नारनौल | विधानसभा के बीएलओ और सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण : 15 जून से घर-घर पहुंचेंगे मतदान कर्मी | 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 70-नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए पंचायत भवन नारनौल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने की। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आगामी चुनावी गतिविधियों की समय-सीमा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

पंचायत भवन नारनौल में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
मास्टर ट्रेनर केसरी नंदन ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और इसी अवधि में घर-घर सत्यापन कार्य भी पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा। 21 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनावी प्रक्रिया की जानकारी लेते बीएलओ और सुपरवाइजर।
उन्होंने बताया कि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि 21 जुलाई से 18 सितंबर तक इनका निपटारा किया जाएगा।
इसके बाद 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि 70-नारनौल विधानसभा क्षेत्र में कुल 155 मतदान केंद्र हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें बूथ संख्या 1 से 50 तथा 51 से 100 तक के बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। शेष बूथ संख्या 101 से 155 तक के कर्मचारियों का प्रशिक्षण 29 मई को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सहायता के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा टोल फ्री नंबर 1950 भी शुरू किया गया है, जिस पर संपर्क कर मतदाता चुनाव संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नारनौल | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महेंद्रगढ़ में होगा भव्य आयोजन : आईटीआई मैदान में जुटेंगे हजारों योग साधक
नारनौल | पानी संकट पर बवाल : निजामपुर अनाथ गौशाला रोड पर लगा भारी जाम
नारनौल। जिला पुलिस की बड़ी सफलता : 6.50 लाख रुपये के 31 गुमशुदा मोबाइल बरामद | एसपी दीपक ने मालिकों को लौटाए फोन
-
नांगल चौधरी4 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी4 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
निजामपुर7 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल5 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी4 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत