नूंह। गौवंश संरक्षण के लिए नूंह पुलिस का विशेष अभियान : जीपीएस लोकेशन से रखी जा रही निगरानी

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह पुलिस के गौवंश संरक्षण अभियान के तहत गांव में पशुओं का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।
नूंह पुलिस के गौवंश संरक्षण अभियान के तहत गांव में पशुओं का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।

नूंह। जिले में गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन को लेकर नूंह पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस प्रशासन गांव-गांव जाकर गौवंश की स्थिति का आंकलन कर रहा है और जहां-जहां गोवंश मौजूद है, उनकी जीपीएस लोकेशन भी दर्ज की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस का उद्देश्य गौ-तस्करी पर रोक लगाना और पशुपालकों को जागरूक करना है।

गौ-तस्करी रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गौवंश की जानकारी एकत्रित करती नूंह पुलिस टीम।

गौ-तस्करी रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गौवंश की जानकारी एकत्रित करती नूंह पुलिस टीम।

नूंह पुलिस द्वारा जारी अपील में सभी गौपालकों से कहा गया है कि वे अपने गौधन की उचित देखभाल करें तथा उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि गौवंश के लिए पर्याप्त चारे और स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पशुओं की नियमित निगरानी रखने और उनकी पहचान संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने को भी कहा गया है।

गौपालकों के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाते और आवश्यक दिशा-निर्देश देते पुलिस अधिकारी।

गौपालकों के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाते और आवश्यक दिशा-निर्देश देते पुलिस अधिकारी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को गौवंश की खरीद-बिक्री न करें। यदि कहीं गौ-तस्करी, अवैध परिवहन या अन्य संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

नूंह पुलिस का मानना है कि गौ-सुरक्षा केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। इसी उद्देश्य से पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में शांति, कानून व्यवस्था और पशुधन की सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नूंह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और गौवंश संरक्षण अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। सवा साल में मिला इंसाफ : पॉक्सो मामले में दोषी को तीन साल की सजा

बबीता वर्मा
|
नूंह कोर्ट
नूंह कोर्ट
नूंह की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में दोषी राहुल को तीन वर्ष के कठोर कारावास व आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना के करीब सवा साल के भीतर अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाना न्यायिक प्रक्रिया की बड़ी उपलब्धि माना ...
Continue Reading

नूंह। भीषण गर्मी में नूंह पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल : लघु सचिवालय पर लगाई मीठे पानी की छबील

बबीता वर्मा
|
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच नूंह पुलिस ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लघु सचिवालय नूंह के मुख्य द्वार पर नूंह पुलिस की ओर से मीठे पानी की छबील लगाई गई।...
Continue Reading

नूंह। ईद-उल-अजहा पर नूंह प्रशासन अलर्ट : जिलेभर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात | संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

बबीता वर्मा
|
ईद-उल-अजहा को लेकर नूंह प्रशासन की बैठक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते अधिकारी।
ईद-उल-अजहा को लेकर नूंह प्रशासन की बैठक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते अधिकारी।
नूंह। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नूंह जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधीश एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में 28 मई से 30 मई 2026 तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट ...
Continue Reading
Advertisement

Trending