नूंह। लघु सचिवालय नूंह की प्रथम मंजिल स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में सीएम फ्लाइंग का छापा : तीन घंटे से लगातार चल रही है जांच

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह के डीटीपी कार्यालय में जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम।

नूंह। लघु सचिवालय नूंह की प्रथम मंजिल पर स्थित जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने अचानक छापा मारकर जांच शुरू कर दी। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग की टीम कार्यालय में मौजूद फाइलों, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति का भी सत्यापन किया गया। टीम ने उपस्थिति रजिस्टर और कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों का मिलान कर अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी जुटाई।

सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान विभागीय कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी लेकर रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है।

छापेमारी के दौरान यह भी सामने आया कि सुबह 10 बजे तक जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अधिकारी बिनेश कुमार कार्यालय नहीं पहुंचे थे। हालांकि उनकी अनुपस्थिति के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई जारी है और टीम कार्यालय के दस्तावेजों व रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। अभी तक किसी प्रकार की अनियमितता या कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है और पूरे जिले की नजर जांच के नतीजों पर बनी हुई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी। सफर सृष्टि का’ का 31 मई को होगा लोकार्पण : विज्ञान, इतिहास और अध्यात्म का अनूठा संगम | हुकुमदेव नारायण यादव होंगे मुख्य अतिथि

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राधेश्याम गोमला
राधेश्याम गोमला
रेवाड़ी। लब्धप्रतिष्ठ लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता मित्र राधेश्याम गोमला द्वारा लिखित और निर्मला प्रकाशन चरखी दादरी द्वारा प्रकाशित ग्रंथ ‘सफर सृष्टि का’ का आगामी 31 मई रविवार को लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर पद्म-भूषण अवार्डी पूर्व सांसद हुकुमदेव ना...
Continue Reading

फतेहाबाद | दुर्लभ सांभर हिरण का रेस्क्यू : वन विभाग ने जांच के लिए हिसार भेजा

राजेश भाम्भू
|
रेस्क्यू किया गया सांभर प्रजाति का हिरण।
रेस्क्यू किया गया सांभर प्रजाति का हिरण।
फतेहाबाद | बीघड़ रोड के पास दुर्लभ सांभर प्रजाति का हिरण मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग के इंस्पेक्टर जयविन्द्र न...
Continue Reading

फतेहाबाद | मकानों की गणना में फतेहाबाद प्रदेश में टॉप पर : हाउस लिस्टिंग का काम 99.89 फीसदी पूरा | यमुनानगर दूसरे और जींद तीसरे नंबर पर

राजेश भाम्भू
|
मकानों की गणना के कार्य में जुटे कर्मचारी।
मकानों की गणना के कार्य में जुटे कर्मचारी।
फतेहाबाद | प्रदेश में जनगणना से पहले चल रही मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग) में फतेहाबाद जिला पूरे हरियाणा में पहले नंबर पर है। जिले में 99.89 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद में कुल 1790 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) निर्धारित...
Continue Reading
Advertisement

Trending