नांगल चौधरी | यादव सभा को समाजसेवी सुरेंद्र यादव का बड़ा सहयोग : कमरे निर्माण के लिए दिए 1.11 लाख रुपये

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
यादव सभा को सहयोग राशि भेंट करते समाजसेवी सुरेंद्र यादव।
यादव सभा को सहयोग राशि भेंट करते समाजसेवी सुरेंद्र यादव।

नांगल चौधरी | गैस सर्विस HP गैस के संचालक एवं यादव सभा से सक्रिय रूप से जुड़े समाजसेवी सुरेंद्र यादव निवासी गांव राता ने यादव सभा नांगल चौधरी को एक कमरे के निर्माण हेतु 1,11,000 रुपये की नगद सहयोग राशि प्रदान की।

इस अवसर पर यादव सभा के प्रधान कर्मपाल यादव, पूर्व सरपंच विजय यादव, बेगराज यादव, वीरेंद्र थानेदार, कंवर सिंह सरपंच, अनिल, सुनील, विक्रम मास्टर, डॉ. विकास यादव, मनोज यादव सहित समाज के अनेक सम्मानित एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

सभा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने कहा कि सुरेंद्र यादव एवं उनके परिवार द्वारा पूर्व में भी यादव सभा को समय-समय पर सहयोग राशि प्रदान की जाती रही है। समाजहित में उनकी यह सेवा भावना प्रेरणादायक है।

यादव सभा के समस्त सदस्यों ने सुरेंद्र यादव का बारंबार आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से समाजिक संस्थाओं को मजबूती मिलती है और समाज में एकता व भाईचारे की भावना और अधिक प्रबल होती है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। एकादशी पर इंसानियत की मिसाल बने मंजीत सोनी : बेजुबान पक्षियों के लिए रखवाए ठंडे पानी के शिकोरे | नगरपालिका परिसर में दिखी सेवा भावना

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी नगरपालिका परिसर में पक्षियों के लिए पानी के शिकोरे रखते मंजीत सोनी।
नांगल चौधरी नगरपालिका परिसर में पक्षियों के लिए पानी के शिकोरे रखते मंजीत सोनी।
नांगल चौधरी। पुरषोत्तम एकादशी के पावन अवसर पर भीषण गर्मी के बीच मानवता और जीव दया की एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। समाजसेवी व मीडिया कर्मी, एवं सोनी नक्शा नविस नांगल चौधरी के मालिक मंजीत सोनी भुगारका वाले की ओर से नगरपालिका परिसर में पक्षियों ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। नियामतपुर पहाड़ियों में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : पुलिस-माइनिंग विभाग ने पत्थरों से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नियामतपुर पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम।
नियामतपुर पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम।
नांगल चौधरी। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशन में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव नियामतपुर की पहाड़ियों में अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। रात के अंधेर...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी भारी मात्रा में अवैध देशी शराब : आरोपी गिरफ्तार।

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी में कार से 18 पेटी पव्वा समेत भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नांगल चौधरी में कार से 18 पेटी पव्वा समेत भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नांगल चौधरी। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नांगल चौधरी पुलिस की पुलिस टीम ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है और एक आरोपी को ...
Continue Reading
Advertisement

Trending