नूंह | ईद-उल-अजहा भाईचारे और अमन के माहौल में संपन्न : मस्जिदों-ईदगाहों में उमड़ी भीड़ | सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़।
मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़।

नूंह। जिलेभर में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को शांतिपूर्ण, सादगीपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अल्लाह की इबादत कर देश, प्रदेश और पूरी दुनिया में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

ईद पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते नूंह पुलिस के जवान।

ईद पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते नूंह पुलिस के जवान।

जिले के नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, तावडू, पिनगवां और अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों व ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। धार्मिक गुरुओं ने अपने संदेश में आपसी भाईचारा, प्रेम और शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही समाज में सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया गया।

ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन और नूंह पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों, मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस द्वारा लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखी गई।

जिलाधीश द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहे और कानून व्यवस्था पर निगरानी बनाए रखी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरे जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | ब्रांच से गोरखपुर माइनर में लीकेज : कई एकड़ फसल डूबी | किसान बोले- अधिकारियों ने समय पर नहीं संभाला

राजेश भाम्भू
|
भूना क्षेत्र के खेतों में भरा लीकेज हुआ पानी।
भूना क्षेत्र के खेतों में भरा लीकेज हुआ पानी।
फतेहाबाद | भूना क्षेत्र में फतेहाबाद ब्रांच नहर से गोरखपुर माइनर में आया पानी लीकेज होने का मामला सामने आया है। सुबह 5-6 बजे से पानी लगातार चलता हुआ आसपास के खेतों में भर गया। इससे किसानों की कई एकड़ में फसल खराब हो गई। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई वि...
Continue Reading

फतेहाबाद | हनीट्रैप मामले में इंस्टा-क्वीन की बड़ी बहन सुमन गिरफ्तार : फतेहाबाद में युवक को शादी का झांसा देकर फंसाया | आज कोर्ट में होगी पेशी

राजेश भाम्भू
|
सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि गुरुवार को आरोपी सुमन को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि गुरुवार को आरोपी सुमन को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
फतेहाबाद | बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में फरार चल रही इंस्टा क्वीन रीतु सिवाच की बड़ी बहन सुमन को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस को सुमन की कई दिनों से तलाश थी। मगर जैसे ही पुलिस को उसके फतेहाबाद आने की भनक लगी तो उसे पुराने बस स्टैंड से पकड़ लिया ...
Continue Reading

नूंह। सवा साल में मिला इंसाफ : पॉक्सो मामले में दोषी को तीन साल की सजा

बबीता वर्मा
|
नूंह कोर्ट
नूंह कोर्ट
नूंह की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में दोषी राहुल को तीन वर्ष के कठोर कारावास व आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना के करीब सवा साल के भीतर अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाना न्यायिक प्रक्रिया की बड़ी उपलब्धि माना ...
Continue Reading
Advertisement

Trending